एक्सप्लोरर

बाबर आज़म को लंबी पारी खेलना सिखा रहे हैं यूनिस खान, खुद किया खुलासा

बाबर आज़म टेस्ट क्रिकेट में अभी तक 150 के आंकड़े को नहीं छू सके हैं. इस फॉर्मेट में बाबर का उच्चतम स्कोर 143 रन है.

डर्बी: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है. दोनों देशों के बीच पांच अगस्त से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेली जाएगी. इसके बाद दोनों टीमें तीन मैचों की टी20 सीरीज़ भी खेलेंगी. पहले टेस्ट के आगाज़ से पहले पाकिस्तान के बल्लेबाज़ी कोच यूनिस खान बाबर आजम से अपील करते हुए कहा है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने शुरू होने वाली सीरीज़ में अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करें.

वनडे की तरह टेस्ट में बड़ी पारियों नहीं खेल सके हैं बाबर

गौरतलब है कि बाबर वनडे क्रिकेट की तरह टेस्ट में बल्लेबाज़ी नहीं कर सके हैं. वनडे में जहां बाबर के नाम 11 शतक हैं, वहीं टेस्ट में उनके बल्ले से सिर्फ पांच शतक ही निकले हैं. टेस्ट में बाबर कभी 150 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं. क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में बाबर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 143 रन है. ऐसे में यूनिस ने बाबर को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में बड़ी पारियां खेलने की सलाह दी है.

बाबर हमारा भविष्य है- यूनिस खान

बैटिंग कोच यूनिस खान ने क्रिकेट पाकिस्तान से वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मैंने टीम में सभी के साथ काम करने की कोशिश की. इसमें बाबर आज़म का नाम भी शामिल है. यह खिलाड़ी हमारा भविष्य है. मुझे बाबर की प्रतिभा और योग्यता 'पर बिल्कुल भी शक नहीं है, लेकिन मैं चाहता हूं कि वह निरंतर अच्छा प्रदर्शन करता रहे. जब वह 100 रन बनाए तो 150 के लिए जाए और जब 150 रन बनाए तो 200 रनों के बारे में सोचे.'

इंग्लैंड में निचले क्रम के बल्लेबाज़ बड़ा रोल अदा करेंगे.

यूनिस का मानना है कि इंग्लैंड में निचले क्रम के बल्लेबाज़ बड़ा रोल अदा करेंगे. उन्होंने कहा, 'मोहम्मद अब्बास की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज़ में बल्ले से विशेष योगदान दे सकते हैं. उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि अब्बास निचले क्रम को लीड करें. टेस्ट क्रिकेट में आपको आखिरी तक लड़ना होता है, इसके लिए पहले से मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए.'

यह भी पढ़ें- 

स्टुअर्ट ब्रॉड से पहले टेस्ट क्रिकेट में ये तेज़ गेंदबाज़ ले चुके हैं 500 से ज्यादा विकेट

ENG Vs WI: तीसरे टेस्ट में हुई रिकॉर्ड्स की बारिश, जानें किस खिलाड़ी के नाम दर्ज हुआ कौन सा कीर्तिमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6..., 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
6,6,6,6,6, 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND vs ENG 4th T20 Weather: बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज भारत बनाम इंग्लैंड चौथे T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज IND vs ENG 4th T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget