एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत की ऐतिहासिक जीत पर ये क्या बोल गए योगराज सिंह, शुभमन गिल को लेकर बयान वायरल

गिल के शानदार फॉर्म और भारत की बल्लेबाजी की मजबूती के बारे में योगराज ने कहा, "बल्लेबाजी बहुत अच्छी चल रही है. शुभमन गिल सहित सभी अच्छा कर रहे हैं. 600 रन बनाना कोई छोटी बात नहीं है.

Yograj Singh Reaction: पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने इंग्लैंड के बर्मिंघम के एजबेस्टन में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में भारत की रिकॉर्ड 336 रनों की जीत के बाद शुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी की प्रशंसा की है.

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान गिल ने दोनों पारियों में शतक लगाया. साथ ही उनके मजबूत नेतृत्व के दम पर भारत ने इंग्लैंड की जमीन पर ऐतिहासिक जीत हासिल की. उन्होंने न केवल अपनी बल्लेबाजी के लिए बल्कि अपनी कप्तानी के लिए भी प्रशंसा अर्जित की.

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने गिल के नेतृत्व की सराहना की. भारत के हरफनमौला प्रदर्शन पर योगराज ने कहा कि पहले टेस्ट में हार के बाद जिस तरह से टीम ने वापसी की यह शानदार है.

उन्होंने कहा, "टीम ने जिस तरह से वापसी की, वह भारत की इस यंग खिलाड़ियों के चरित्र को दर्शाता है. उन्होंने बल्लेबाजी में जीत हासिल की, उन्होंने गेंदबाजी में जीत हासिल की, उन्होंने क्षेत्ररक्षण में जीत हासिल की." उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच में जीत के लिए टीम के हर विभाग को श्रेय दिया.

योगराज ने कहा कि जिस तरह से टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में आक्रमता दिखाई है, उसने सभी को प्रभावित किया. इस टीम को देखकर ऐसा लगता है कि इस टीम को कोई हरा नहीं सकता है. कल मैंने गेंदबाजों और फील्डरों का जो जुनून देखा वह तारीफ के योग्य है. खिलाड़ियों ने कैच पकड़े, मैं वाकई प्रभावित हुआ.

उन्होंने यह भी कहा कि पहले टेस्ट में भारत की फील्डिंग ने उन्हें निराश किया था. हम पहला टेस्ट मैच सिर्फ फील्डिंग की वजह से हारे थे. जब भी हम टेस्ट मैच हारते हैं, तो वह फील्डिंग की वजह से होता है.

गिल के शानदार फॉर्म और भारत की बल्लेबाजी की मजबूती के बारे में योगराज ने कहा, "बल्लेबाजी बहुत अच्छी चल रही है. शुभमन गिल सहित सभी अच्छा कर रहे हैं. 600 रन बनाना कोई छोटी बात नहीं है.

उन्होंने सीरीज के बाकी मैचों में भारत की संभावनाओं पर भी भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड अब मुश्किल में है. हम यह सीरीज जीतने जा रहे हैं. योगराज ने टीम के नेतृत्व की सराहना की. उनके विचार में यह भारत की सफलता के लिए महत्वपूर्ण रहा है.

उन्होंने कहा कि जब तक गौतम गंभीर और हमारे चयनकर्ता, अजीत अगरकर और अन्य लोग हैं, मैं समझता हूं कि इस देश में क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित है।

गिल के शानदार प्रदर्शन ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए, जिसमें इंग्लैंड में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत टेस्ट स्कोर (269) और किसी सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों में किसी भारतीय कप्तान द्वारा बनाया गया सर्वाधिक रन (585) शामिल हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने रनों के लिहाज से विदेश में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की और सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि आज उनका जन्मदिन है और मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं. वह आगे भी तरक्की करते रहें। धोनी ने भारतीय क्रिकेट में बहुत योगदान दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget