एक्सप्लोरर

Year Ender: भारत या पाकिस्तान, क्रिकेट में किसके लिए बेहतर रहा साल 2024; जानें दोनों देशों के आंकड़े

Year Ender 2024: यह साल भारत और पाकिस्तान की टीमों के लिए काफी दिलचस्प रहा. तो आइए जानते हैं कि दोनों टीमों ने इस साल किस फॉर्मेट में कितने मैच जीते.

Year Ender 2024 India And Pakistan: क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच हमेशा ही कांटे का मुकाबला देखने को मिला है. इस साल (2024) भी दोनों टीमें एक दूसरे के सामने आई, जिसमें हर बार की तरह भारत ने ही जीत हासिल की. दोनों की भिड़त 2024 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी. तो आइए जानते हैं कि दोनों टीमों के लिए 2024 का साल कैसा गुजरा. दोनों में किस टीम के आंकड़े ज्यादा बेहतर हैं. 
 
2024 में टीम इंडिया

टीम इंडिया के पास 2024 का साल अच्छा गुजरने की सबसे बड़ी वजह है आईसीसी ट्रॉफी जीतना. भारतीय टीम ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल कर 11 साल से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया था. इस लिहाज से टीम इंडिया के लिए यह साल काफी अच्छा रहा. 

अब इस साल टीम इंडिया के आंकड़ों की बात कर लेते हैं. भारतीय टीम ने इस साल कुल 26 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 24 में जीत दर्ज की. 

वनडे: जहां टी20 इंटरनेशनल में इस साल टीम का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा, वहीं वनडे क्रिकेट में मेन इन ब्लू के लिए यह साल काफी खराब साबित हुआ. भारत ने 2024 में सिर्फ तीन वनडे खेले, जिसमें उन्होंने 1 में भी जीत हासिल नहीं की. टीम इंडिया ने 3 में 2 वनडे मैचों में हार झेली और बाकी 1 मुकाबला टाई रहा. 

टेस्ट: टीम इंडिया को 2024 में कुल 15 टेस्ट खेलने हैं, जिसमे 14 खेले जा चुके हैं. टीम साल का आखिरी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेलेगी. 14 टेस्ट में टीम इंडिया ने 8 में जीत दर्ज की और 5 में हार झेली और बाकी 1 ड्रॉ पर समाप्त हुआ. 

2024 में पाकिस्तान टीम

टी20 इंटरनेशनल: पाकिस्तान ने इस साल अब तक 27 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं, जिसमें 09 में जीत दर्ज की 16 मैचों में हार का सामना किया. बाकी एक मुकाबला टाई हुआ. 

वनडे: पाकिस्तान ने 2024 में अब तक 8 वनडे खेल लिए हैं, जिसमें 6 में जीत दर्ज की 2 में हार का सामना किया. 

टेस्ट: पाकिस्तान ने इस साल अब तक 6 टेस्ट खेल लिए हैं, जिसमें सिर्फ 2 में जीत दर्ज की और 4 में हार का सामना किया. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs AUS: रोहित शर्मा कप्तानी में फेल? इस दिग्गज ने बताया अब किसे मिलनी चाहिए टीम इंडिया की कमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में जड़ा 'ऐतिहासिक' शतक, संन्यास की बात करने वालों को 15 बाउंड्री से दिया जवाब
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में जड़ा 'ऐतिहासिक' शतक, संन्यास की बात करने वालों को दिया जवाब
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
एक सीरीज में बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन, जो रूट ने बनाया गजब का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'; भारत के खिलाफ रचा इतिहास
एक सीरीज में बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन, जो रूट ने बनाया गजब का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget