एक्सप्लोरर

2022 में शतकों का सूखा खत्म करने वाले विराट कोहली का कैसा रहा प्रदर्शन, जानिए टेस्ट-वनडे और टी20 के सभी आंकड़े

Kohli in 2022: 2022 का साल विराट कोहली के लिए काफी मिला-जुला रहा है. इस साल उन्होंने अपना 72वां और 73वां शतक लगाया. आइए जानते हैं इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके आंकड़े कैसे रहे.

Kohli in 2022: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) इस साल टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा लय में दिखे. उन्होंने इस साल टी20 इंटरनेशनल में (एशिया कप 2022 में) अपना पहला शतक लगाया. यह शतक उनके लिए काफी खास रहा. इस शतक की बदौलत कोहली ने 3 साल के शतकों के सूखे को खत्म किया और अपनी लय हासिल की. इसके बाद खेले गए 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में वो हाई रन स्कोरर रहे. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 98.67 की औसत और 136.41 के स्ट्राइक रेट से कुल 296 रन बनाए. आइए जानते हैं इस साल सभी प्रारूपों में उनके आंकड़े क्या कहते हैं. 

टेस्ट क्रिकेट में ऐसा रहा 2022

यह साल विराट कोहली के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे खराब रहा है. उन्होंने इस साल अब तक पांच टेस्ट मैचों की 8 पारियों में 27.62 की औसत से 221 रन बनाए हैं. अब तक टेस्ट में उनके बल्ले से कोई शतक नहीं निकला है. यह लगातार उनका तीसरा ऐसा साल गुज़र रहा है, जब टेस्ट में उनके बल्ले से कोई शतक नहीं निकला. अब तक उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है. 

2022 वनडे में ऐसे रहें आंकड़े

इस साल किंग कोहली ने वनडे में कुल 11 मैच खेले, जिसमें 27.45 की औसत से 302 रन बनाए. वनडे के करियर में यह कोहली का सबसे खराब औसत रहा. 2022 में उनके बल्ले से 1 शतक और दो अर्धशतक निकले हैं. इसमें उनका हाई स्कोर 113 रनों का रहा. वहीं दो बार वो बिना खाता खोले यानी शून्य पर आउट भी हुए हैं. 

2022 टी20 इंटरनेशनल में रहा ‘गोल्डन ईयर’

टी20 इंटरनेशनल में 2022 का साल विराट कोहली के लिए ‘गोल्डन ईयर’ साबित हुआ. इस फॉर्मेट में उन्होंने तीन साल बाद शतक लगाया था. इस साल टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 20 मैचों में 55.78 की औसत और 138.32 के स्ट्राइक रेट से 781 रन बनाए. इस फॉर्मेट में उन्होंने 1 शतक और 8 अर्धशतक जड़े. इसमें उनका हाई स्कोर 122* रनों का रहा. 

तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 2022 में रहे ऐसे आंकड़े

इस साल कोहली ने 36 मैचों की 39 पारियों में 39.51 की औसत से 1304 रन बनाए हैं. इसमें उन्होंने 2 शतक और 11 फिफ्टी शामिल रहीं. इसमें उन्होंने 128 चौके और 29 छक्के जड़े. 

ये भी पढ़ें...

इस साल श्रेयस अय्यर का रहा है जलवा, सर्वाधिक इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में सूर्यकुमार यादव को पछाड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget