एक्सप्लोरर

Year Ender 2017: पांच गेंदबाज जिनका वनडे क्रिकेट में रहा जलवा, दो भारतीय भी शामिल

साल 2017 अब अपने आखिरी पड़ाव में है. पूरे साल मैदान पर बल्लेबाजों ने छक्के और चौकों की बरसात की है, लेकिन 2017 में कई ऐसे मौके भी आए जब गेंद बल्ले पर हावी होता हुआ दिखाई दिया. गेंदबाजों ने मुश्किल परिस्थितियों में भी रन रोकने और विकेट निकालने का काम बखूबी किया. वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजों के बढ़ते दबदबे के बीच कुछ गेंदबाज ऐसे भी रहे जिन्होंने इस साल अपनी अमीट छाप छोड़ी है.

नई दिल्ली: साल 2017 अब अपने आखिरी पड़ाव में है. पूरे साल मैदान पर बल्लेबाजों ने छक्के और चौकों की बरसात की है, लेकिन 2017 में कई ऐसे मौके भी आए जब गेंद बल्ले पर हावी होता हुआ दिखाई दिया. गेंदबाजों ने मुश्किल परिस्थितियों में भी रन रोकने और विकेट निकालने का काम बखूबी किया. वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजों के बढ़ते दबदबे के बीच कुछ गेंदबाज ऐसे भी रहे जिन्होंने इस साल अपनी अमीट छाप छोड़ी है.

साल 2017 में कई ऐसे गेंदबाज उभरकर सामने आए जिन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हसन अली हों या फिर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पूरे साल इन गेंदबाजों अपनी गेंदबाजी से मैदान पर अपना जलवा दिखाया है.

आइये एक नज़र डालें इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों पर:

1. हसन अली: साल 2016 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम में डेब्यू करने वाले युवा तेज गेंदबाज हसन अली ने अपनी गेंदबाजी से पूरे साल सुर्खियां बटोरी. 2017 में हसन ने ऐसी गेंदबाजी का प्रर्दशन किया कि वे इस साल दुनिया के सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. एक समय वो नंबर वन गेंदबाज भी रहे.

हसन ने साल 2017 में कुल 18 मैचों में गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 5.03 की इकॉनमी रेट से 45 विकेट अपने नाम किया है. इस दौरान हसन का सबसे शानदार प्रर्दशन 34 रन देकर 5 विकेट रहा है.

हसन ने अपने अबतक करियर में कुल 26 वनडे मैच खेला है जिसमें उनके नाम 56 विकेट दर्ज है. हसन ने तीन बार एक मैच में 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया है.Year Ender 2017: पांच गेंदबाज जिनका वनडे क्रिकेट में रहा जलवा, दो भारतीय भी शामिल

 2. राशिद खान: वर्ल्ड क्रिकेट में तेजी से उभरता हुआ अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान साल 2017 में विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे. राशिद ने पूरी दुनिया के लीग क्रिकेट में भी अपनी फिरकी का लोहा मनवाया है.

लेग ब्रेक गुगली करने वाले राशिद खान ने साल 2017 में बेहतरीन इकॉनमी रेट 3.80 के साथ 16 मैचों में 43 विकेट झटके हैं. इस साल का राशिद का सबसे बेहतरीन प्रर्दशन वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 रन देकर 7 विकेट रहा.

Year Ender 2017: पांच गेंदबाज जिनका वनडे क्रिकेट में रहा जलवा, दो भारतीय भी शामिल

3. जसप्रीत बुमराह: साल 2017 में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में टीम इंडिया के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज कहे जाने वाले जसप्रीत बुमराह तीसरे पायदान पर हैं. बुमराह ने साल 2017 में बेहतरीन प्रर्दशन करते हुए 5.13 की इकनमी रेट से 23 मैचों में 39 विकेट अपने नाम किया है. इस दौरान बुमराह ने एक बार मैच में 5 विकेट झटकने का कारनामा किया.

इस साल बुमराह का सबसे बेहतरीन प्रर्दशन 27 रन देकर 5 विकेट रहा.

Year Ender 2017: पांच गेंदबाज जिनका वनडे क्रिकेट में रहा जलवा, दो भारतीय भी शामिल

4. लैम प्लैंकट: इस लिस्ट में चौथा नाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज लैम प्लैंकट का है. प्लैंकट ने इस साल अबतक कुल 18 वनडे मैच खेला है जिसमें उन्होंने 17 पारियों में 36 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 5.62 रहा. लैम प्लैंकट सिर्फ एक बार मैच में पांच विकेट लेने में कामयाब रहे.

लैम प्लैंकट का इस साल सबसे बेहतरीन प्रर्दशन 52 रन देकर 5 विकेट रहा.

Year Ender 2017: पांच गेंदबाज जिनका वनडे क्रिकेट में रहा जलवा, दो भारतीय भी शामिल

5. हार्दिक पांड्या: इस लिस्ट में पांचवां नाम टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांडया का है. पांड्या ने ना सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से बल्कि अपनी गेंदबाजी से भी वनडे में धमाल मचाया है. साल 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले पांड्या ने 2017 में कुल 28 मैचों में गेंदबाजी की, इस दौरान पांड्या ने 5.57 की इकॉनमी रेट कुल 31 विकेट अपने नाम किया है.

पांड्या का इस साल का सबसे बेहतरीन प्रर्दशन 40 रन देकर 3 विकेट रहा हैं.

Year Ender 2017: पांच गेंदबाज जिनका वनडे क्रिकेट में रहा जलवा, दो भारतीय भी शामिल

 इस लिस्ट में टीम इंडिया के भुवनेश्वर कुमार 24 मैचों में 28 विकेट के साथ छठे स्थान पर रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget