एक्सप्लोरर

Watch: गजब ड्रामा! पारी घोषित हुए बिना पवेलियन लौट रहे थे यशस्वी-सरफराज, रोहित ने वापस दौड़ाया

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले गए टेस्ट मैच में दिलचस्प नजारा देखने को मिला. यशस्वी और सरफराज पारी घोषित हुए बिना ही पवेलियन लौट रहे थे.

India vs England Rajkot: भारत ने इंग्लैंड को राजकोट में बुरी तरह हराया. टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में 434 रनों से जीत दर्ज की. इस मुकाबले के चौथे दिन दिलचस्प नजारा देखने को मिला. यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान पारी घोषित हुए बिना ही पवेलियन लौट रहे थे. इनके साथ इंग्लैंड के प्लेयर्स भी लौट रहे थे. लेकिन इस बीच रोहित शर्मा पवेलियन से ही वापसी का इशारा करते हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

दरअसल मुकाबले के चौथे दिन यशस्वी ने दोहरा शतक जड़ा. उन्होंने 236 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 214 रन बनाए. यशस्वी की इस पारी में 14 चौके और 12 छक्के शामिल रहे. यशस्वी के दोहरे शतक के बाद ड्रिंग्स ब्रेक लिया गया. यशस्वी को लगा कि कप्तान दोहरे शतक का इंतजार कर रहे थे. इस वजह से वे सरफराज के साथ पवेलियन लौटने लगे. इस बीच रोहित ने वापस जाने का इशारा किया. इतना ही नहीं यशस्वी और सरफराज के साथ इंग्लैंड के खिलाड़ी भी लौट रहे थे. बेन डकेट तो ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियों तक पहुंच गए थे.

यशस्वी की बात करें तो उन्होंने लगातार दूसरे टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाया है. यशस्वी ने विशाखापट्टनम टेस्ट की पहली पारी में 209 रन बनाए थे. वे दूसरी पारी में 17 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बाद उन्होंने राजकोट में दोहरा शतक लगाया. यशस्वी पहली पारी में 10 रन बनाकर आउट हो गए थे. लेकिन दूसरी पारी में नाबाद 214 रन बनाए.

बता दें कि टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. इंग्लैंड ने सीरीज का पहला मैच जीत लिया था. इसके बाद टीम इंडिया ने लगातार दो मैच जीते. अब चौथा मैच रांची में 23 फरवरी से खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: रोहित ने अश्विन को लेकर कही दिल जीत लेने वाली बात, फैमिली इमरजेंसी के मामले पर दी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL 2026: पुरानी दिल्ली 6 ने वेस्ट दिल्ली लायंस को रौंदा, पढ़िए मैच की बड़ी बातें
DPL 2026: पुरानी दिल्ली 6 ने वेस्ट दिल्ली लायंस को रौंदा, पढ़िए मैच की बड़ी बातें
'एमएस धोनी ने दुख दिया लेकिन...,' कुलसेकरा ने ये क्या कह दिया
'एमएस धोनी ने दुख दिया लेकिन...,' कुलसेकरा ने ये क्या कह दिया
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की गजब वापसी, अब्दुल्लाह का शतक; बाबर भी चमके
दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की गजब वापसी, अब्दुल्लाह का शतक; बाबर भी चमके

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget