एक्सप्लोरर

IND vs ENG: टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने यशस्वी, 28 साल पुराने रिकॉर्ड को किया बराबर

Yashasvi Jaiswal: इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जमाया. इस दौरान उन्होंने 12 छक्के जमाए.

Yashasvi Jaiswal Record: राजकोट टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के बल्ले से एक और लाजवाब पारी निकली. मैच के चौथे दिन इस युवा बल्लेबाज ने अपना दोहरा शतक पूरा किया. इस पारी के दौरान उन्होंने कुल 12 छक्के जमाए. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक पारी के दौरान इतने छक्के जमाने वाले वह दूसरे खिलाड़ी बने. इससे पहले पाकिस्तान के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर वसीम अकरम ने 28 साल पहले एक पारी में 12 छक्के जमाए थे.

वसीम अकरम ने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मुकाबले में एक पारी में 12 छक्के जड़ डाले थे. पिछले 28 साल से टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जमाने का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम था. अब यशस्वी ने उनके इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. 

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
यशस्वी जायसवाल: 12 छक्के बनाम इंग्लैंड (2024)
वसीम अकरम: 12 छक्के बनाम जिम्बाब्वे (1996)
मैथ्यू हेडन: 11 छक्के बनाम जिम्बाब्वे (2003)
नैथन एस्टल: 11 छक्के बनाम इंग्लैंड (2002)
ब्रेंडन मैक्कुलम: 11 छक्के बनाम पाकिस्तान (2014)
ब्रेंडन मैक्कुलम: 11 छक्के बनाम श्रीलंका (2014)
बेन स्टोक्स: 11 छक्के बनाम दक्षिण अफ्रीका (2016)
कुसल मेंडिस: 11 छक्के बनाम आयरलैंड (2023)

यशस्वी ने यह बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यशस्वीय जायसवाल एक सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में अब तक वह 20 छक्के जमा चुके हैं. अब तक दुनिया का अन्य कोई बल्लेबाज एक टेस्ट सीरीज में छक्कों के इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया था.

यशस्वी ने इस खास लिस्ट में भी बनाया नाम
यशस्वी ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में तीन शतक जमाए हैं और तीनों ही पारियों में वह अपने सैकड़े को 150+ की पारी में बदलने में कामयाब रहे हैं. अब तक वर्ल्ड क्रिकेट में केवल 6 बल्लेलबाज ही ऐसा कर पाए थे. यशस्वी ने अब इस खास लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया है. इस लिस्ट में जावेद मियांदाद, एंड्र्यू जोन्स, ब्रायन लारा, महेला जयवर्धने, मैथ्यू सिन्क्लेयर, ग्रीम स्मिथ का नाम था. अब यहां यशस्वी जायसवाल की भी एंट्री हो गई है.

यह भी पढ़ें...

Cheteshwar Pujara: रणजी ट्रॉफी में चेतेश्वर पुजारा के बैक टू बैक शतक, टीम इंडिया में वापसी के लिए ठोक रहे ताल

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM 1st T20 Playing 11: मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित प्लेइंग-XI
मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित Playing XI
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
'हालिया हार से टीम इंडिया को जरूरी 'रियलिटी चेक' मिला.., इस पूर्व क्रिकेटर ने जिम्बाब्वे सीरीज से पहले क्या कुछ कहा
'हालिया हार से टीम इंडिया को जरूरी 'रियलिटी चेक' मिला.., इस पूर्व क्रिकेटर ने जिम्बाब्वे सीरीज से पहले क्या कुछ कहा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget