एक्सप्लोरर

WWC17: पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होगी टक्कर

WWC17: पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होगी टक्कर


ब्रिस्टल: महिला विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड का सामना मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका से होगा. दोनों टीमें विश्व विजेता बनने के सपने को लेकर मैदान पर उतरेंगी और किसी भी तरह की लापरवाही से बचना चाहेंगी. एक दूसरे को हल्के में लेने की गलती दोनों टीमें नहीं कर सकती हैं. पहला सेमीफाइनल यहां के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा. 


इस मैच में इंग्लैंड पर एक मानसिक बढ़त जरूर होगी. अपने पहले मैच में भारत से मात खाने के बाद उसने लीग दौर में साउथ अफ्रीका को मात दी थी. हालांकि वह जानती है कि यह एक नया और बड़ा मैच है जिसमें मेहमान हावी हो सकती है.


वहीं इंग्लैंड भी जनाता है कि वह मैच पुरानी बात है और उसे फाइनल में जाने के लिए इस मैच में नई शुरुआत करनी होगी. इंग्लैंड ने लीग दौर में लगातार छह मैच जीत हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका को लीग दौर में चार जीत, दो हार का सामना करना पड़ा था जबकि उसका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. 


साउथ अफ्रीका की सबसे अच्छी बात यह है कि उसकी टीम इस समय संतुलित है और टीम की बल्लेबाज तथा गेंदबाज दोनों अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. इंग्लैंड के लिए चुनौती होगा साउथ अफ्रीका की कप्तान और लेग स्पिनर डेन वान निएकेर्क से निपटना. वह टीम की आगुआई के साथ गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी संभालती हैं. उन्होंने अभी तक इस विश्व कप में कुल 15 विकेट लिए हैं. 


वहीं मजबूत साउथ अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण को इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी बेयुमोंट से संभल कर रहना होगा. वह अभी तक इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बना चुकी हैं. उनके खाते में अभी तक 372 रन हैं. 


टीम :


इंग्लैंड: हीथर नाइट (कप्तान), टैमनिस बेयुमोंट, कैथरीन ब्रंट, जॉर्जिया एलविस, जैनी गन, एलेक्स हार्टले, डेनिएल हाजेले, बेथ लैंग्सटन, लॉरा मार्श, नताली स्टाइवर, एनया श्रूब्सोले, साराह टेलर, फ्रान विल्सन, लॉरेन विनफील्ड और डेनियर व्याट. 


साउथ अफ्रीका: डेन वान निएकेक (कप्तान), तृषा चेट्टी, मोसेलिने डेनिएल्स, नाडिने डे क्लार्क, मिग्नोन डु प्रीज, शबनिम इसमाइल, मारिजाने कैप, अयाबोंगा खाका, ओडिने कस्र्टन, मासाबाटा क्लास, लिजेली ली, सुने लुस, राइसिबे टोजाखे, चोले ट्रायोन और लॉरा वोलवार्डट. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget