एक्सप्लोरर

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा WTC फाइनल? जानें अब कौन-कौन सी टीमें खिताबी रेस में हैं शामिल

WTC Points Table Scenarios: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल के लिए चार टीमों में बहुत कड़ी टक्कर है. जानें भारत के फाइनल में जाने के समीकरण क्या हैं?

Latest WTC Points Table: भारत-ऑस्ट्रेलिया से लेकर न्यूजीलैंड-इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका इन दिनों टेस्ट सीरीज में व्यस्त हैं. इन टेस्ट शृंखलाओं में हो रहे मैचों के परिणाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस पर बहुत गहरा असर डाल रहे हैं. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में हुए पहले मैच में भारत की जीत, वहीं अफ्रीकी टीम की श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद फाइनल की रेस बेहद रोमांचक मोड़ पर आ पहुंची है. कुछ हफ्तों पहले तक दक्षिण अफ्रीका दूर-दूर तक खिताबी भिड़ंत की रेस में शामिल नहीं था, लेकिन अब वह अगले 3 मैच जीत लेता है तो उसकी फाइनल में जगह लगभग पक्की हो जाएगी.

भारत अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर विराजमान है, जिसका पॉइंट्स प्रतिशत 61.11 है. टीम इंडिया को अभी चार और मैच खेलने हैं, जिनका परिणाम ही तय करेगा कि वह टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंच पाएगी या नहीं. दूसरे नंबर पर फिलहाल दक्षिण अफ्रीका है, जिसका पॉइंट्स प्रतिशत 59.26 है. ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर बने हुए हैं. 

सभी टीमों के लिए फाइनल का समीकरण

टॉप पर विराजमान भारत यदि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में ऑस्ट्रेलिया को 4-0 या उससे बेहतर अंतर से हरा देता है तो उसे डायरेक्ट फाइनल में एंट्री मिल जाएगी. अगर ऐसा नहीं होता तो टीम इंडिया को फाइनल में जगह के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा. दक्षिण अफ्रीका को अभी श्रीलंका के खिलाफ एक और पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट खेलने हैं. अफ्रीकी टीम यदि अगले तीनों मैच जीत लेती है तो उसका फाइनल में जाना लगभग तय हो जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा टेस्ट चैंपियनशिप शेड्यूल में 6 मैच बाकी हैं. यदि कंगारू टीम को फाइनल में जाना है तो उसे चार या उससे अधिक जीत दर्ज करनी होंगी. चौथे नंबर पर विराजमान न्यूजीलैंड के फाइनल में जाने की राह अब लगभग असंभव हो चली है. वहीं 2024 में तीनों फॉर्मेट में अपने प्रदर्शन से तहलका मचाने वाली श्रीलंका को खिताबी भिड़ंत में प्रवेश पाने के लिए अगले तीनों टेस्ट मैच जीतने की सख्त जरूरत है.

यह भी पढ़ें:

वेस्टइंडीज के जेडन सील्स ने तोड़ा 46 साल पुराना रिकॉर्ड, 15.5 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर लगा दी विकटों की झड़ी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget