एक्सप्लोरर

WTC Points Table: भारत की हार के साथ हो गया बड़ा उलटफेर, देखें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की लेटेस्ट अंक तालिका

World Test Championship Points Table: टीम इंडिया लॉर्ड्स में एक करीबी मुकाबला हार गई, ये वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में भारत की दूसरी हार है. जिसके बाद अंक तालिका में बड़ा उलटफेर हुआ.

भारतीय क्रिकेट टीम लॉर्ड्स में एक करीबी मुकाबला हार गई, 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रवींद्र जडेजा ने अंत तक संघर्ष किया लेकिन जीत तक नहीं पहुंचा सके. इस रोमांचक मुकाबले के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में बड़ा उलटफेर हुआ. भारतीय टीम चौथे नंबर पर आ गई है, वहीं इंग्लैंड को फायदा हुआ.

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे टेस्ट में पहली पारी में दोनों टीमों का स्कोर (387) बराबर रहा था. जो रुट ने पहली पारी में शतक जड़ा, जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट हॉल किया था. भारत की पहली पारी में केएल राहुल ने सेंचुरी जड़ी. दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 192 रनों पर ढेर हो गई. चौथे दिन भारत की बल्लेबाजी शुरू हुई तो लगा कि लॉर्ड्स में टीम इंडिया अपनी चौथी जीत दर्ज कर लेगी.

पहली पारी में 72 रन बनाने वाले रवींद्र जडेजा और केएल राहुल को छोड़ दें तो दूसरी पारी में किसी भी बल्लेबाज का बल्ला नहीं चला. 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके और भारत 22 रनों से इस मैच को हार गया.

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट के बाद WTC 2025-27 अंक तालिका

बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की ये इस चक्र की दूसरी जीत है, इसी के साथ ये टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई. 3 में से इंग्लैंड ने 2 टेस्ट जीते हैं, 1 हारा है. टीम के 24 अंक हैं.

शुभमन गिल एंड टीम की ये इस चक्र की 3 में से दूसरी हार है. टीम इंडिया चौथे नंबर पर है, उसके 12 अंक हैं. इंडिया से ऊपर श्रीलंका तीसरे नंबर पर है, जिसने 2 में से 1 टेस्ट जीता है और 1 ड्रा खेला है. श्रीलंका के 16 अंक हैं.

पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया

पिछले 2 चक्र के फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस चक्र (2025-2027) में भी टॉप पर बनी हुई है. ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैच खेले और सभी में जीत दर्ज की है, उसके 36 अंक हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget