एक्सप्लोरर

डब्लूटीसी फाइनल पर जेमीसन का चौंकाने वाला खुलासा, इसलिए खुद को किया था बाथरूम में बंद

काइल जेमीसन ने डब्लूटीसी फाइनल के तनाव को लेकर चुप्पी तोड़ी है. भारतीय फैंस की वजह से जेमीसन इतने परेशान हो गए थे कि उन्होंने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड को विजेता बनाने में सबसे अहम योगदान ऑलराउंडर काइल जेमीसन का रहा. जेमीसन ने मैच में ना सिर्फ 7 विकेट लिए बल्कि 31 रन की बेहद ही महत्वपूर्ण पारी भी खेली. जेमीसन को उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था. लेकिन अब काइल जेमीसन को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. 

न्यूजीलैंड के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान जेमीसन बेहद तनाव में आ गए थे. इतना ही नहीं तनाव और घबराहट में तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था. जेमीसन ड्रेसिंग रूम में बैठकर ही टीवी पर मुकाबला देख रहा थे लेकिन वह तब काफी घबराये हुए थे.

जेमीसन ने लक्ष्य का पीछा करने को मैच का सबसे मुश्किल दौर बताया. जेमीसन ने कहा, ''मैच देखते हुए यह शायद क्रिकेट का सबसे कठिन दौर था, जिसका मैं हिस्सा रहा हूं.''

शोर से परेशान हो गए थे जेमीसन

जेमीसन भारतीय फैंस के शोर करने पर परेशान हो गए थे. स्टार ऑलराउंडर ने कहा, ''हम अंदर बैठे थे और मैच टीवी पर देख रहे थे. टेलीविजन पर सीधा प्रसारण थोड़ी देरी से हो रहा था. मैदान में मौजूद भारतीय दर्शक हर गेंद पर ऐसे शोर कर रहे थे जैसे विकेट गिर गया हो. वह हालांकि एक रन या डॉट गेंद होती थी.''

कप्तान केन विलियमसन और अनुभवी रोस टेलर ने हालांकि 139 रन के लक्ष्य का पीछा कर न्यूजीलैंड को आठ विकेट की जीत दिला दी. उन्होंने कहा, ''यह देखना काफी मुश्किल था. मैंने वास्तव में कई बार बाथरूम में जाने की कोशिश की. जहां कोई शोर नहीं था. बस थोड़ी देर के लिए उससे दूर हो गया क्योंकि यह काफी तनाव भरा था.''

जेमीसन को हालांकि इस जीत का जश्न मनाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला. जेमीसन फाइनल के 48 घंटे के अंदर उन्हें फिर से मैदान पर उतरना पड़ा. जेमीसन अब अपनी काउंटी टीम सर्रे के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं.

IPL 2021: बीसीसीआई को मिलेगी बड़ी राहत, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के खेलने पर सामने आई बड़ी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget