एक्सप्लोरर

WTC के फाइनल में लगातार दूसरी बार कैसे पहुंची टीम इंडिया, आसान नहीं था यहां तक का सफर, जानिए सभी उतार-चढ़ाव के बारे में

WTC Final: भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में लगातार दूसरी बार जगह बनाने में कामयाब हुई है. पिछली बार फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था.

Team India Road To WTC Final 2023: भारतीय टीम 7 जून को रोहित शर्मा की कप्तानी में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी. टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया है. लेकिन उनके लिए यहां तक का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था. विराट कोहली की कप्तानी में WTC के दूसरे संस्करण की शुरुआत टीम इंडिया ने की थी. लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम अब फाइनल मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी.

टीम इंडिया के लिए यहां तक का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था. एक समय WTC पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम चौथे स्थान पर थी. जिसमें उससे आगे ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीम थी. भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए अपने आखिरी 6 टेस्ट मैचों में जीत हासिल करना बेहद जरूरी था.

इसमें से 2 टेस्ट मैच में टीम इंडिया को बांग्लादेश के दौरे पर खेलने थे. जबकि 4 टेस्ट मैच घरेलू जमीन पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने थे. बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया ने पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत किया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के शुरुआत 2 टेस्ट मैच जीते, लेकिन तीसरे टेस्ट में हार की वजह से एक बार फिर भारतीय टीम के लिए फाइनल में जगह बनाना मुश्किल दिखने लगा.

न्यूजीलैंड की श्रीलंका के खिलाफ जीत ने भारत को पहुंचाया लाभ

ऑस्ट्रेलिया ने जहां इंदौर टेस्ट मैच में भारतीय टीम को मात देने के साथ WTC फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली. वहीं न्यूजीलैंड की श्रीलंका के खिलाफ जीत ने भारतीय टीम की फाइनल में पहुंचने की राह को आसान कर दिया. इसके बाद अहमदाबाद टेस्ट मैच के ड्रॉ पर खत्म होने के साथ भारतीय टीम भी लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही.

टीम इंडिया ने दूसरे संस्करण की थी शानदार शुरुआत

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण की शुरुआत इंग्लैंड दौरे से की थी. इस दौरे पर टीम इंडिया 2 मुकाबलों को जीतने में कामयाब रही जबकि 2 में मेजबान इंग्लैंड ने बाजी मारी. 1 मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था. इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरी टेस्ट सीरीज घरेलू जमीन पर 2 मैचों की न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली. इस सीरीज का एक मैच ड्रॉ जबकि दूसरा भारतीय टीम ने जीता.

साउथ अफ्रीका के दौरे पर मिली टीम इंडिया को हार, विराट कोहली ने छोड़ी कप्तानी

साल 2021-22 में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका का दौरा किया. यहां पर टीम ने पहले टेस्ट मैच में 113 रनों की बड़ी जीत हासिल की. लेकिन इसके बाद टीम इंडिया को दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में लगातार हार का सामना करना पड़ा. यह भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका था. इसी बीच विराट कोहली ने टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला करते हुए सभी को चौंका दिया.

रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने की शानदार शुरुआत

विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद भारतीय टेस्ट टीम के अगले कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई. रोहित के नेतृत्व में टीम इंडिया ने अपनी पहली टेस्ट सीरीज श्रीलंका के खिलाफ घरेलू जमीन पर खेली. इस सीरीज के दोनों मुकाबलों में टीम इंडिया ने एकतरफा जीत हासिल की.

पुजारा ने बनाए सर्वाधिक रन, अश्विन ने झटके सबसे ज्यादा विकेट

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस संस्करण में भारतीय टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने के मामले चेतेश्वर पुजारा पहले नंबर पर हैं. पुजारा ने 887 रनों के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि दूसरे स्थान पर 869 रनों के साथ विराट कोहली हैं. वहीं टीम इंडिया लिए दूसरे संस्करण में सर्वाधिक विकेट रविचंद्रन अश्विन ने हासिल किए हैं. अश्विन अब तक 61 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

 

यह भी पढ़ें...

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ट्रेविस हेड ने भारत को चेताया, खतरनाक अंदाज में करेंगे बल्लेबाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट, वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट, वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
शिखर धवन की पत्नी ने पहली बार रखा करवा चौथ का व्रत, कहा- 'मैं बहुत भाग्यशाली'
शिखर धवन की पत्नी ने पहली बार रखा करवा चौथ का व्रत, कहा- 'मैं बहुत भाग्यशाली'
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ईशान किशन IN, वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? देखें चौथे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11
ईशान किशन IN, वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? देखें चौथे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget