एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ट्रेविस हेड ने भारत को चेताया, खतरनाक अंदाज में करेंगे बल्लेबाजी

IND Vs AUS: ट्रेविस हेड को इंग्लैंड का टेस्ट में तेजी से खेलने का तरीका रास आ रहा है. हेड भी इसी अंदाज में खेलते हुए दिखाई देंगे.

WTC Final 2023: भारत के खिलाफ 7 जून से खेले जाने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने खतरनाक अंदाज में खेलने के संकेत दिए हैं. हेड उसी अंदाज में बल्लेबाजी करना चाहते हैं जिस तरह से बीते एक साल में बेन स्टोक्स और मैकुलम की अगुवाई में इंग्लैंड के बल्लेबाज खेले हैं. हेड को इंग्लैंड के खेलने का तरीका रास आया है और काफी हद तक बीते दो साल से वो सबसे लंबे फॉर्मेट में इस तरह से बल्लेबाजी कर भी रहे हैं.

हेड ने इंग्लैंड के खेलने के आइडिया पर बात करते हुए कहा, ''नया और फ्रेश तरीका है खेलने का. मुझे बेहद पसंद आ रहा है. इस तरह से खेलना रोमांचक है. यह बिल्कुल नया है. वो एक स्टाइल के साथ हैं. स्टोक्स और मैकुलम ने इस स्टाइल को सच साबित करके दिखाया है.''

हेड तेज अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को कई अहम मैचों में जीत दिला चुके हैं. इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई एशेज सीरीज में हेड ने पहले टेस्ट में शतक जड़ा था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को एशेज में 4-0 से मात दी. दिसंबर 2021 से हेड टेस्ट क्रिकेट में चौथे सबसे तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

निर्णायक भूमिका निभाते हैं हेड

हेड का कहना है कि वो बॉल और रन के रेश्यो के बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं. हेड ने कहा, ''मेरे लिए स्थिति कैसी है इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता. मैं चाहे 180 रन पर बल्लेबाजी कर रहा हूं या फिर 80 रन पर मैं एक ही अंदाज में खेलने की कोशिश करता हूं. बाकी खिलाड़ियों के लिए यह अलग हो सकता है. लाबुशेन के खेलने का तरीका अलग है.''

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ डब्लूटीसी फाइनल के लिए कमर कस चुकी है. फरवरी-मार्च में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में हेड को पहले मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला था. हालांकि बाद में बतौर ओपनर हेड को टीम में जगह मिली और वह ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहतर बल्लेबाज साबित हुए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया से हुए बाहर, स्टार गेंदबाज ने किया रिप्लेस; कप्तान भी बदला
भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया से हुए बाहर, स्टार गेंदबाज ने किया रिप्लेस
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget