एक्सप्लोरर

WTC Final: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बताया इस खिलाड़ी को एक्स फैक्टर गेंदबाज, भारतीय टीम को टॉस के समय दी चेतावनी

India vs Australia: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जोश हेजलवुड के बाहर होने के बाद उनकी जगह पर प्लेइंग 11 में स्कॉट बोलैंड को शामिल किया है.

WTC Final 2023, India vs Australia: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दूसरे संस्करण के फाइनल मैच का आगाज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो चुका है. दोनों टीमों के बीच में यह ऐतिहासिक मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस के समय कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने स्कॉट बोलैंड को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी.

इस फाइनल मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को जोश हेजलवुड के रूप में एक बड़ा झटका लगा था. हेजलवुड पूरी तरह से फिट ना होने की वजह से इस मुकाबले में नहीं खेल सके. अब उनकी जगह पर इस अहम मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में स्कॉट बोलैंड की एंट्री देखने को मिली है. पैट कमिंस ने बोलैंड को लेकर टॉस के समय कहा कि वह इस मुकाबले में हमारे से एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं.

पैट कमिंस ने कहा कि आप कह सकते हैं कि बोलैंड की गेंदबाजी यहां के हालात में काफी बेहतर साबित हो सकती है. वह पूरे दिन एक ही जगह पर गेंदबाजी कर सकते हैं. इस विकेट पर थोड़ी घास है और वह हमारी गेंदबाजी के प्रमुख बॉलर साबित हो सकते हैं. हम यहां पर पिछले 10 दिनों से हैं. हम इंग्लैंड के मौसम में खुद को पूरी तरह से ढाल चुके हैं.

लंच के समय तक भारत ने झटके 2 विकेट

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद भारतीय टीम को पहले विकेट के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा. टीम इंडिया को पहली सफलता 2 के स्कोर पर उस्मान ख्वाजा के रूप में मिली. मोहम्मद सिराज ने ख्वाजा को शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेजा. इसके बाद दूसरे विकेट के लिए डेविड वॉर्नर और मार्नश लाबुशेन के बीच में 69 रनों की साझेदारी देखने को मिली. लंच से ठीक पहले वॉर्नर को 43 के निजी स्कोर पर शार्दुल ठाकुर ने पवेलियन भेजते हुए कंगारू टीम को दूसरा झटका दिया. पहले दिन लंच के समय तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए थे.

 

यह भी पढ़ें...

WTC Final से पहले स्टीव स्मिथ और नाथन ल्योन ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
187 रन का लक्ष्य भी नहीं रहा आसान, फिनले बीन ने मुश्किल में दिलाई यॉर्कशायर को जीत
187 रन का लक्ष्य भी नहीं रहा आसान, फिनले बीन ने मुश्किल में दिलाई यॉर्कशायर को जीत
क्यों बदला रवि बिश्नोई ने अपना रन-अप? गेंदबाजी कोच ने किया खुलासा
क्यों बदला रवि बिश्नोई ने अपना रन-अप? गेंदबाजी कोच ने किया खुलासा
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget