एक्सप्लोरर

IND Vs NZ WTC Final: न्यूजीलैंड के वो दमदार खिलाड़ी जो टीम इंडिया के लिए बनेंगे सबसे बड़ी मुसीबत

IND Vs NZ WTC Final: इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच इंग्लैंड में खेला जाना है. फाइनल में इंडिया को न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों के अलावा कॉनवे और विलियमसन से भी खतरा है.

IND Vs NZ WTC Final: 18 जून को इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाना है. टीम इंडिया ने भले ही प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहकर फाइनल में जगह बनाई हो, लेकिन इंग्लैंड में फाइनल होने के चलते न्यूजीलैंड का पलड़ा थोड़ा सा भारी माना जा रहा है. इसके अलावा न्यूजीलैंड ने मेजबान इंग्लैंड को हाल ही में दो टेस्ट की सीरीज में 1-0 से मात देकर साबित कर दिया है कि वह किस्मत से नहीं बल्कि अपनी परफॉर्मेंस की वजह से फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब हुआ है. फाइनल मुकाबले को मुख्य तौर पर भारतीय बल्लेबाजों और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों के बीच टक्कर के तौर पर देखा जा रहा है. तो आईए उन खिलाड़ियों के बारे में बात कर लेते हैं जो कि फाइनल में भारत के लिए सबसे बड़ी मुसीबत साबित हो सकते हैं.

काइल जैमीसन

काइल जैमीसन ने पिछले साल इंडिया के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान ही डेब्यू किया था. जैमीसन को डब्लूटीसी फाइनल में सबसे बड़े सरप्राइज पैकेज के तौर पर देखा जा रहा है. जैमीसन अब तक टेस्ट क्रिकेट में बेहद ही शानदार साबित हुए हैं. जैमीसन ने अब तक 7 टेस्ट मैचों में करीब 15 के औसत से 39 विकेट लिए हैं और इनमें चार बार पारी में पांच विकेट के अलावा एक बार मैच में 10 विकेट लेना भी शामिल है. अगर सात मैचों को ही पैमाना रखा जाए तो जैमीसन का गेंदबाजी औसत पिछले 100 साल के इतिहास में सबसे बेहतरीन तीन गेंदबाजों में शुमार है.

टिम साउदी

78 टेस्ट खेल चुके टिम साउदी न्यूजीलैंड के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं. साउदी को स्विंग पर मजबूत पकड़ के लिए जाना जाता है. चूंकि इंग्लैंड के हालात तेज गेंदबाजों के लिए फायदेमंद होते हैं इसलिए साउदी अपनी स्विंग गेंदबाजी के भारतीय खिलाड़ियों के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में साउदी ने 7 विकेट लेकर साबित किया कि वह शानदार फॉर्म में हैं. इसके अलावा साउदी इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को 9 बार शिकार बना चुके हैं.

ट्रेंट बोल्ट

साउदी के बाद ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं. ट्रेंट बोल्ट को उनकी आउटस्विंग गेंदबाजी और यॉर्कर के लिए जाना जाता है. बोल्ट ने 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंडियन टॉप ऑर्डर खासकर रोहित शर्मा को बेहद परेशान किया था. ट्रेंट बोल्ट की एक और खूबी यह है कि वह यॉर्कर के जरिए निचले क्रम के बल्लेबाजों को बेहद जल्दी आउट करने की क्षमता रखते हैं.

डेवोन कॉनवे

ओपनिंग ऐसा डिपॉर्टमेंट था जहां न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान थोड़ा संघर्ष करती नज़र आ रही थी. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड की यह समस्या भी समाप्त हो गई. डेवोन कॉनवे के रूप में न्यूजीलैंड को नया सितारा मिल गया है. कॉनवे ने अपने टेस्ट करियर का आगाज दोहरे शतक के साथ किया. दूसरे टेस्ट में भी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए कॉनवे ने 80 रन की पारी खेली. फाइनल में कॉनवे को आउट करना टीम इंडिया के बड़ी चुनौती साबित हो सकता है.

केन विलियमसन

न्यूजीलैंड को फाइनल से पहले केन विलियमसन के फिट होने से बड़ी राहत मिली है. केन विलियमसन न्यूजीलैंड के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं और वह मौजूदा समय में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे पायदान पर भी हैं. विलियमसन ने अपने पिछले चार टेस्ट में दो दोहरे शतक समेत तीन शतक जड़े हैं. विलियमसन तेज गेंदबाजों के अलावा स्पिनर्स को भी अच्छे तरीके से खेलने के लिए जाने जाते हैं. 

IND Vs NZ WTC Final: न्यूजीलैंड को मिली बड़ी राहत, फाइनल के लिए फिट हैं केन विलियमसन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स

वीडियोज

Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget