एक्सप्लोरर

WTC 2021 Final: मोहम्मद सिराज या इशांत शर्मा, कौन बनेगा Playing 11 का हिस्सा?

IND vs NZ WTC Final: भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार फॉर्म ही टीम मैनेजमेंट के लिए परेशानी का सबब बन गया है. टीम मैनेजमेंट तय नहीं कर पा रहा है कि सिराज, इशांत और शमी में से किन दो गेंदबाजों को प्लेइंग 11 में जगह दी जाए.

World Test Championship 2021 Final: इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाना है. फाइनल से पहले इंडिया की 15 सदस्यों की टीम तो सामने आ चुकी है लेकिन प्लेइंग 11 से पर्दा नहीं हटा है. प्लेइंग 11 में सबसे बड़ा सवाल मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा में से किसी एक को बाहर रखने पर बना हुआ है.

अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक फाइनल मैच में रविंद्र जडेजा, आर अश्विन और जसप्रीत बुमराह का खेलना पूरी तरह से तय लग रहा है. गेंदबाजी डिपार्टमेंट में दो स्लॉट खाली हैं जिनमें सिराज, शमी या इशांत में से कहीं दो खिलाड़ियों को जगह मिलेगी. 

प्रैक्टिस के दौरान जिस तरह के संकेत मिले हैं उनसे मोहम्मद सिराज के भी फाइनल में खेलने की संभावना प्रबल नज़र आती है. कुछ ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं जिनमें दावा किया गया है कि प्लेइंग 11 में सिराज को जगह देने के लिए कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के बीच सहमति बन चुकी है.

इशांत को बैठना पड़ सकता है बाहर

ऐसी स्थिति में इशांत शर्मा को प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ सकता है. बुमराह के डेब्यू के बाद से यह पहला मौका है जब इंडिया के तीनों फ्रंट लाइन तेज गेंदबाज टेस्ट मैच खेलने के लिए फिट हैं. मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा पिछले तीन साल में टीम को जीत दिलाने में काफी अहम साबित रहे हैं. लेकिन शमी की फिटनेस इशांत की तुलना में ज्यादा बेहतर है और इसलिए उन्हें प्लेइंग 11 में प्राथमिकता दी जा सकती है.

इशांत शर्मा का दावा भी हालांकि कमजोर नहीं है क्योंकि पिछले तीन साल में इशांत इंडिया की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं. अगर आखिरी वक्त में टीम मैनेजमेंट अपना मन बदलता है और अनुभव को तरजीह देने की सोचता है कि सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है.

फाइनल मैच से पहले साउथैप्टन में बारिश होने की भी संभावना है. अगर ज्यादा तेज बारिश होती है तो फिर टीम मैनेजमेंट एक स्पिनर और चार तेज गेंदबाजों के साथ भी मैदान में उतरने का फैसला कर सकता है. 

स्टीव स्मिथ को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ी, गंभीर है कोहनी की चोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget