एक्सप्लोरर

स्टीव स्मिथ को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ी, गंभीर है कोहनी की चोट

स्टीव स्मिथ की कोहनी इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए चोटिल हो गई. स्मिथ इसी वजह से बांग्लादेश और विंडीज के दौरे पर नहीं जा रहे हैं. लेकिन स्मिथ के टी20 वर्ल्ड कप और एशेज में खेलने पर भी अब सवालिया निशान लग गया है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एक और नई मुश्किल में फंसता नज़र आ रहा है. कोहनी की चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया के नंबर वन बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे से नाम वापस ले लिया है. लेकिन अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस साल होने वाले टी 20 विश्व कप और एशेज सीरीज में स्टीवन स्मिथ की उपलब्धता को लेकर चिंतित है.

स्टीव स्मिथ को इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए कोहनी में चोट लगी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अभी स्टीव स्मिथ की चोट की गंभीरता का अनुमान नहीं लगा पाया है. राष्ट्रीय चयन समिति के चैयरमैन ट्रेवर हॉन्स ने कहा, "मैं यह नहीं कह सकता कि यह चोट कितनी गंभीर है और कब तक चलेगी. लेकिन यह ऐसा है जो उनके साथ पहले भी हो चुका है."

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पास स्मिथ के ठीक होने को लेकर भी अभी तक कोई खास जानकारी नहीं है. हॉन्स ने आगे कहा, "इसे ठीक होने में कितना वक्त लगेगा मैं फिलहाल यह नहीं बता सकता. हमारा ध्यान अभी इस बात पर केंद्रित है कि स्मिथ टी 20 विश्व कप और एशेज सीरीज तक फिट हो सकें."

पहले हो चुकी है कोहनी की सर्जरी

स्मिथ की जनवरी 2019 में कोहनी की सर्जरी हुई थी जिसके कारण वह फरवरी-मार्च के घरेलू क्रिकेट से दूर रहे थे. लेकिन अब यह चोट फिर से उनके लिए परेशानी खड़ी कर रही है. स्मिथ ने आईपीएल 2021 स्थगित होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए छह मुकाबले खेले थे.

ऑस्ट्रेलिया को विंडीज के साथ जुलाई में पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. इसके बाद उसे बांग्लादेश के साथ अगस्त में सीमित ओवर की सीरीज खेलनी है. टी 20 विश्व कप का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में होना है और इसके बाद आठ दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज खेली जानी है.

एशेज सीरीज के मद्देनज़र स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. इंग्लैंड के खिलाफ स्मिथ का रिकॉर्ड बेहद ही शानदार रहा है. इतना ही नहीं स्मिथ ने 2019 में अकेले दम पर ऑस्ट्रेलिया को एशेज बचाने में मदद की थी.

IND Vs NZ WTC Final: न्यूजीलैंड के वो दमदार खिलाड़ी जो टीम इंडिया के लिए बनेंगे सबसे बड़ी मुसीबत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget