एक्सप्लोरर

दुनिया के नंबर 1 बॉलर ने चेतेश्वर पुजारा को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी तीन टेस्ट नहीं खेले थे. कमिंस ने कहा कि पुजारा अपनी अडिग बल्लेबाजी से उस श्रृंखला में निर्णायक साबित हुए. भारत ने श्रृंखला 2 . 1 से जीती.

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने चेतेश्वर पुजारा को ‘दीवार’ करार देते हुए कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली के पहले टेस्ट के बाद भारत लौटने पर उन्होंने पुजारा के विकेट को लक्ष्य बनाया था. कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी तीन टेस्ट नहीं खेले थे. कमिंस ने कहा कि पुजारा अपनी अडिग बल्लेबाजी से उस श्रृंखला में निर्णायक साबित हुए. भारत ने श्रृंखला 2 . 1 से जीती. कमिंस ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो के ‘ द क्रिकेट मंथली’ से कहा ,‘‘ मेरी नजर में पुजारा ईंट की दीवार थे. विराट के जाने के बाद पुजारा मेरे लिये बड़ा विकेट था.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ वह दो साल पहले श्रृंखला में निर्णायक साबित हुआ था. वह मध्यक्रम में उनकी दीवार था. मैं भी वह श्रृंखला खेला था और मैं जानता था.’’ कमिंस ने कहा ,‘‘ सिडनी में ड्रॉ में उन्होंने निर्णायक भूमिका निभाई और फिर गाबा पर जीत में भी. उसने श्रृंखला में अपनी छाप बखूबी छोड़ी.’’ पुजारा और कमिंस का सामना भी श्रृंखला के आकर्षण में से रहा. कमिंस ने आठ में से पांच पारियों में पुजारा को आउट किया. पुजारा ने उनकी 928 गेंदों का सामना करके 271 रन बनाये. कमिंस ने कहा ,‘‘ पहले दो मैचों के बाद मुझे लगा कि पुजारा अपनी शैली में कुछ बदलाव करके गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे लेकिन उन्होंने कुछ और ही किया. उनकी सोच थी कि वह अपने खेल को बखूबी जानते हैं और क्रीज पर डटे रहेंगे , रन खुद ब खुद बनेंगे । वह कठिन स्पैल का सामना करने के लिये ही डटे हुए थे .’’ उन्होंने कहा कि एक गेंदबाज के लिये पुजारा को गेंद डालना कठिन चुनौती है क्योंकि वह किसी से डरते नहीं हैं . पुजारा ने ब्रिसबेन में आखिरी टेस्ट में आस्ट्रेलिया के तेज आक्रमण के सारे प्रहार खुद झेलते हुए 211 गेंदों में 56 रन बनाकर भारत की ऐतिहासिक जीत की नींव रखी थी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget