एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप 2019: एक मैच के लिए 17 हजार रुपये की टिकट की कीमत 1.5 लाख रुपये

इन टिकटों को ब्लैक में नहीं बेचा जा रहा है. बल्कि ये सभी टिकट आईसीसी के ऑफिशियलल ट्रेवल एजेंट फेनेटिक स्पोर्ट्स के पास है.

30 जून को इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाले मुकाबले को देखते हुए आईसीसी के ऑफिशियल टिकट पार्टनर ने एक टिकट की कीमत 20,668 रुपये रखी है. लेकिन अब इसी टिकट की कीमत 87, 510 रुपये हो गई है. वहीं 14 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर फाइनल मुकाबला होने वाला है जहां टिकट को सिल्वर और ब्रॉन्ज कैटेगरी में रखा गया है. इस दौरान टिकट की कीमत 17, 150 रुपये और 8,355 रुपये है. लेकिन अब इन दोनों की कीमत आसमान छू रही है जहां अब दोनों को 1.5 लाख रुपये और 1.31 लाख रुपये में बेचा जा रहा है.

बता दें कि इन टिकटों को ब्लैक में नहीं बेचा जा रहा है. बल्कि ये सभी टिकट आईसीसी के ऑफिशियलल ट्रेवल एजेंट फेनेटिक स्पोर्ट्स के पास है. ये एक फर्म है जो कोलकाता आधारित है. ये स्पोर्टिंग इवेंट और ग्लोबली टिकट को सेल करने वाली एक कंपनी है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार जब कंपनी के ग्लोबल हेड साकेत धनधनिया से इस मामले में बात की गई तो उन्होंने सभी टिकट्स की इमेल दिखाई. इमेल में लिखा था कि, ''ऑल ऑर्डर्स आर सब्जेक्ट टू अप्रूवल बाई आईसीसी''

जब आईसीसी ऑफिशियल से इस मामले में पूछताछ की गई कि क्या गवर्निंग बॉडी को बिना बताए ही टिकट की कीमतों को बढ़ाया गया है. तो जवाब ये था कि एक बार टिकट की कीमत आईसीसी ने जो रख दी उसे दोबारा बढ़ाया नहीं जा सकता. वर्ल्ड कप के दौरान ये कीमत एक ही रहेगी.

सूत्रों के अनुसार, फर्म फैंस को टिकट तभी देगी जब उसमें रहने और ट्रैवल करने का पैकेज शामिल होगा. हालांकि धनधनिया के पास जो मेल था उसमें कोई भी ऐसी जानकारी मौजदू नहीं थी. लेकिन अगर जून 13 मुकाबले की बात करें तो फेनेटिक स्पोर्ट्स ने प्लेटिनम और गाला डिनर टिकट कैटेगरी में एक आदमी के टिकट की कीमत 1.66 लाख रुपये रखी है जहां उसका मैनचेस्टर सूट में भी रहने का इंतजाम किया जाएगा. लेकिन अगर यही रहना आपका सिटी सूट में होता है तो तो उसकी कीमत 1.5 लाख रुपये है.

बता दें कि आईसीसी को पहले ही टिकट के कारण काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है. शनिवार को पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के मुकाबले के दौरान आईसीसी को कुछ फैंस से माफी मांगनी पड़ी क्योंकि टिकट को ऑनलाइन तो बुक कर दिया गया था लेकिन फैंस के पास टिकट नहीं पहुंचा. जिसके बाद अब फैंस को ये कहा गया है कि वो प्रिंटेड टिकट लेकर मैदान में एंट्री कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा
टी दिलीप की छुट्टी, टीम इंडिया को मिलेगा नया फील्डिंग कोच; रिपोर्ट
टी दिलीप की छुट्टी, टीम इंडिया को मिलेगा नया फील्डिंग कोच; रिपोर्ट
जडेजा-सिराज समेत ये 5 खिलाड़ी एक फॉर्मेट के होकर रह गए, गंभीर नहीं दे रहे मौका
जडेजा-सिराज समेत ये 5 खिलाड़ी एक फॉर्मेट के होकर रह गए, गंभीर नहीं दे रहे मौका

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget