एक्सप्लोरर

World Cup 2023: 120 कमेंटेटर करेंगे 9 भाषाओं में वर्ल्ड कप मैचों की कमेंट्री, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

ICC World Cup: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हैडन बतौर प्रेजेंटर नजर आएंगी. ग्रेस हैडन के अलावा वर्ल्ड कप में कुल 8 प्रेजेंटर होंगे.

World Cup Commentators: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से हो रहा है. वहीं, भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. बहरहाल, वर्ल्ड कप मैचों के लिए ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने खास तैयारी की है. दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर 120 कमेंटेटर 9 अलग-अलग भाषाओं में कमेन्ट्री करते नजर आएंगे.

इन भाषाओं में होगी वर्ल्ड कप मैचों की कमेन्ट्री...

वर्ल्ड कप मैचों की कमेन्ट्री रिकी पोंटिंग, ईयॉन मॉर्गन, रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, शेन वॉटसन और वकार युनूस जैसे दिग्गज करते नजर आएंगे. इसके अलावा क्रिकेट फैंस हिंदी-अंग्रेजी समेत 9 अलग-अलग भाषाओं में वर्ल्ड कप मैचों का लुफ्त उठा पाएंगे. वर्ल्ड कप मैचों की कमेंन्ट्री मराठी. तमिल, तेलुगू, कन्नड़, बंगाली, गुजराती और मलयायम जैसी भाषाओं में होगी.

मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हैडन बतौर प्रेजेंटर नजर आएंगी...

इन सब दिग्गजों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हैडन बतौर प्रेजेंटर नजर आएंगी. ग्रेस हैडन के अलावा वर्ल्ड कप में कुल 8 प्रेजेंटर होंगे. साथ ही इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन, साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फॉफ डु प्लेसी भी वीडियो कॉल के माध्यम से कमेंट्री टीम का हिस्सा होंगे. गौरतलब है कि वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी 4 अक्टूबर को होगी. इसके बाद 5 अक्टूबर को पहला मैच खेला जाएगा. वहीं, इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है.

वहीं, भारत अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 8 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें चेन्नई में आमने-सामने होगी. इसके बाद भारतीय टीम क्रमशः अफगानिस्तान और पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. भारतीय टीम क्रमशः अफगानिस्तान और पाकिस्तान के खिलाफ क्रमशः 11 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को मैदान पर उतरेगी.

ये भी पढ़ें-

Asian Games 2023: तजिंदरपाल सिंह ने गोला फेंक में जीता गोल्ड, भारत की झोली में आया 45वां मेडल

Asian Games 2023: मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर, नंदिनी अगसारा को हेप्टाथलॉन में मिला ब्रॉन्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget