एक्सप्लोरर

World Cup 2023: ग्लेन मैक्सवेल की चोट पर पैट कमिंस की प्रतिक्रिया, फैंस के लिए है गुड न्यूज

Glenn Maxwell World Cup 2023: ग्लेन मैक्सवेल अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान दर्द की वजह से काफी दिक्कत का सामना कर रहे थे. पैट कमिंस ने इस पर अपडेट दिया है.

Glenn Maxwell World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने मुंबई में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक जड़ा. उन्होंने विश्व कप 2023 के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दिलाई. मैक्सवेल इस पारी के दौरान पीठ में दर्द का सामना कर रहे थे. एक रिपोर्ट के मुताबिक मैक्सवेल हैमस्ट्रिंग की गंभीर चोट से भी जूझ रहे थे. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने मैक्सवेल को लेकर अपडेट दिया है.

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक कमिंस ने मैक्सवेल को लेकर कहा, ''मुझे यकीन है कि वे ठीक होंगे. वे दर्द का सामना कर रहे थे. लेकिन इसके बावजूद खेले. इससे पता चलता है कि वे ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना कितना पसंद करते हैं. वे खुश हैं और सिर्फ दर्द है. थोड़ा हैमस्ट्रिंग्स में भी दिक्कत है. लेकिन मुझे लगता है कि वे ठीक हैं.''

मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई. मैक्सवेल ने 128 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 201 रन बनाए. उनकी इस पारी में 21 चौके और 10 छक्के शामिल रहे. ऑस्ट्रेलिया ने 91 रनों के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद मैक्सवेल ने पारी को संभाला और ताबड़तोड़ बैटिंग की.

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया टीम ने विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. उसने अभी तक 8 मैच खेले हैं और 6 में जीत दर्ज की है. ऑस्ट्रेलिया के पास 12 पॉइंट्स हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें भी सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. भारत ने 8 मैच खेले और सभी जीते. जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 8 में से 6 मैच जीते. उसके पास 12 पॉइंट्स हैं.

टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच 15 नवंबर को खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई में आयोजित होगा. वहीं दूसरा मैच कोलकाता में खेला जाएगा. यह 16 नवंबर को आयोजित होगा. फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें : World Cup 2023: 'आसमान से गिरे तो खजूर पर अटके', करो या मरो मैच जीतने के बाद भी ऐसी होगी पाकिस्तान की हालत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget