एक्सप्लोरर

ENG vs NZ Pitch Report: वर्ल्ड कप ओपनिंग मैच में कैसा रहने वाला है पिच और मौसम का मिजाज?

ENG vs NZ: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज (5 अक्टूबर) दोपहर इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले के साथ ही वर्ल्ड कप का आगाज हो जाएगा.

World Cup 2023: अब से कुछ ही देर में वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने जा रहा है. ओपनिंग मैच में पिछले वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट टीमें ही आमने-सामने हैं. यानी मुकाबला वहीं से शुरू होना है, जहां वर्ल्ड कप 2019 खत्म हुआ था. बता दें कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हुआ वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल अब तक के वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबलों में सबसे ज्यादा रोमांचक रहा था. उस फाइनल में सुपर ओवर के बाद भी मैच टाई रहा था. आखिरी में बाउंड्री काउंट के आधार पर इंग्लैंड को चैंपियन माना गया था. खैर, पुराने मुकाबले की बात छोड़ते हैं और अब आज के मुकाबले की बात करते हैं.

वर्ल्ड कप 2023 का ओपनिंग मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 2 बजे शुरू होगा. इस शहर में बारिश का दौर खत्म हो चुका है और आज मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है. यानी मैच में बारिश से कोई बाधा नहीं आने वाली है. आज यहां मौसम गर्म रहने वाला है. तापमान के 36 डिग्री तक रहने के अनुमान है. हालांकि रात में औंस गिर सकता है. पिछले कुछ दिनों से यहां लगातार रात में औंस देखी जा रही है.

कैसा होगा पिच का मिजाज?
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लाल और काली मिट्टी की अलग-अलग पिचें हैं. यहां दोनों तरह की मिट्टी से मिलाकर भी बनी हुई पिच मौजूद है. लाल मिट्टी से बनी पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है तो काली मिट्टी की पिच थोड़ी धीमी है जो स्पिनर्स के लिए बेहतर है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मैच किस पिच पर खेला जाना है. संभव है कि यह मुकाबला दोनों तरह कि मिट्टी से बनी हुई पिच पर खेला जाए. बता दें कि आईपीएल 2023 के फाइनल में यहां की पिच पर जमकर रन बरसे थे. 35 ओवर में कुल 385 रन जड़े गए थे.

पिच जो भी हो लेकिन रात में गेंदबाजी करने वाली टीम को कुछ मुश्किलों को सामना करना पड़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि रात में यहां औंस गिर रही है. ऐसे में यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का विकल्प चुन सकती है.

कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11?
आज के मैच में इंग्लैडं के लिए बेन स्टोक्स के खेलने पर संदेह है. उधर न्यूजीलैंड की ओर से भी केन विलियमसन गैर मौजूद रह सकते हैं. 

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स/हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल रशीद, मार्क वुड.

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, विल यंग, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (कप्तान, विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम/रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन.

यह भी पढ़ें...

World Cup 2023 Prediction: 'फाइनल में भारत हारेगा, पाकिस्तान सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंचेगी', जेम्स एंडरसन की भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
'वैभव और अभिषेक की जोड़ी सही नहीं...', मोहम्मद कैफ के बयान से मची सनसनी, क्यों कह दिया ऐसा
'वैभव और अभिषेक की जोड़ी सही नहीं', मोहम्मद कैफ के बयान से मची सनसनी
इस तेज गेंदबाज की टीम इंडिया में हुई एंट्री, IPL 2026 में नहीं मिला था एक भी विकेट
इस तेज गेंदबाज की टीम इंडिया में हुई एंट्री, IPL 2026 में नहीं मिला था एक भी विकेट
एशिया कप का शेड्यूल आया सामने, इस बार वनडे फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट, जानें इसकी सभी जरूरी डिटेल्स
एशिया कप का शेड्यूल आया सामने, इस बार वनडे फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट, जानें सभी डिटेल्स

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget