एक्सप्लोरर

World cup 2023: हेड कोच ने भारत पर फोड़ा पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन का ठीकरा, बताया- क्यों लगातार हारे 4 मैच

World cup 2023: 2023 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया था. हालांकि, शुरुआती दो मैच जीतने के बाद पाकिस्तान की टीम लगातार चार मैच हार गई है.

World cup 2023, Pakistan: 2023 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का काफी बुरा हाल है. खराब प्रदर्शन की वजह से कप्तान बाबर आजम समेत पूरी टीम को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. पाकिस्तान ने जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया था. हालांकि, शुरुआती दो मैच जीतने के बाद पाकिस्तान की टीम लगातार चार मैच हार गई है. अब पाकिस्तान के हेड कोच ने भारत पर अपनी टीम के खराब प्रदर्शन का ठीकरा फोड़ा है. 

2023 विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन से आहत मुख्य कोच ग्रांट ब्रैडबर्न ने सोमवार को इसके लिए अनजान भारतीय परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहराया. पाकिस्तान की टीम लगातार चार हार के बाद सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने के कगार पर है. टीम को अंतिम-चार में पहुंचने के उम्मीदों को बनाये रखने के लिए अपने बाकी तीनों मैचों को बड़े अंतर से जीतना होगा और उम्मीद करनी होगी कि अन्य टीमों के परिणाम भी उनके मुताबिक रहें. 

बांग्लादेश के खिलाफ मंगलवार को होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर पाकिस्तान के मुख्य कोच ब्रैडबर्न ने कहा, "हम ऐसी स्थिति में हैं जहां हम नहीं रहना चाहते थे. टूर्नामेंट के इस चरण में हम अपनी किस्मत को नियंत्रित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पा रहे हैं. इससे टीम को निराशा हुई है. हमारे लिए यह टूर्नामेंट विदेशी परिस्थितियों में है. हमारा कोई भी खिलाड़ी पहले यहां नहीं खेला है. हमारे लिए प्रत्येक स्थल नया है, इसमें यह (कोलकाता) भी शामिल है."

ब्रैडबर्न ने कहा कि उनकी टीम ने अपनी तैयारियों को सही तरीके से पूरा किया है. उन्होंने कहा, "हमने प्रतिद्वंद्वी टीमों और मैच स्थल को लेकर सावधानीपूर्वक अपनी तैयारी की है. हम प्रत्येक मुकाबले के लिए बहुत अच्छी तरह से तैयार हैं. हमारे लिए यहां वास्तविकता यह है कि प्रत्येक स्थान हमारे लिए नया है और हम खिलाड़ियों की समझ, गुणवत्ता, कौशल और समर्थन के मामले में बिल्कुल भी वंचित महसूस नहीं करते हैं."

स्कॉटलैंड के पूर्व कोच ब्रैडबर्न इससे पहले पाकिस्तान के क्षेत्ररक्षण कोच थे. उन्हें इस साल मई में पीसीबी ने मुख्य कोच के तौर पर दो साल का करार दिया था. उन्होंने कहा, "इस तरह की प्रतियोगिता की आदर्श तैयारी चार साल पहले शुरू हो जाती है. हमने यह तैयारी छह महीने पहले शुरू की और खासकर वनडे में अपने खेलने के तरीके में बदलाव किया. पिछले छह महीने में हमें इसके सकारात्मक परिणाम मिले."

विश्व कप से पहले पाकिस्तान की टीम कुछ समय के लिए रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर थी. टीम अभी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बाद तीसरे पायदान पर है. ब्रैडबर्न ने हालांकि रैंकिंग को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा, "आईसीसी रैंकिंग के संदर्भ में, हम जानते हैं कि यह जटिल हैं क्योंकि हमें भारत से खेलने का मौका नहीं मिलता है. हमें कई शीर्ष देशों से खेलने का मौका नहीं मिलता है, जिन्होंने हाल के दिनों में पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है."

यह भी पढ़ें:

World Cup 2023: दिलचस्प हुई सेमीफाइनल की रेस, श्रीलंका को हराकर अफगानिस्तान ने भी ठोका दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget