एक्सप्लोरर

World Cup 2023: ऋषभ पंत की हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट, जानिए वनडे वर्ल्ड कप में खेल पाएंगे या नहीं?

Cricket World Cup 2023: इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेले जाने वाले 2023 वनडे वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत हिस्सा ले पाएंगे या नहीं, इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

ICC 2023 ODI World Cup, Rishabh Pant Health Update: 2023 न्यू ईयर के लिए दिल्ली से रुड़की अपने घर कार से जा रहे ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे. इस एक्सीडेंट में पंत को गंभीर चोट लगी थी. अभी तक वह अपने चोट से उबर नहीं पाए हैं. हालांकि, फैंस यह जानने में लगे हैं कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज 2023 वनडे वर्ल्ड कप में खेल पाएगा या नहीं. इस बीच उनकी वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. 

दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के निदेशक श्याम शर्मा ने ऋषभ पंत की हेल्थ पर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि ऋषभ पंत बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में अपनी चोट से उबरने में पूरी तरह फोकस कर रहे हैं. श्याम शर्मा ने बताया कि पंत का वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह फिट होना मुश्किल है. ऐसे में यह माना जा रहा है कि पंत इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेले जाने वाले 2023 वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. 

बेंगलुरु में ऋषभ पंत से मिलने के बाद डीडीसीए के निदेश ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, "ऋषभ पंत अच्छी प्रगति कर रहे हैं. वनडे विश्व कप (अक्टूबर-नवंबर में) होने के बाद वह (फिटनेस के मामले में) ठीक हो सकते हैं और पूरी तरह फिट घोषित होने के बाद ही एनसीए से बाहर आएंगे." बता दें कि  4 जनवरी को पंत को मुंबई के अंधेरी पश्चिम में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में दाहिने घुटने की सर्जरी और कई चोटों के आगे के इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया था. 

उन्होंने आगे बताया, "ऋषभ पंत अच्छे से एक्सरसाइज कर रहे हैं. मैं लगभग आधे घंटे तक उनके पास था. वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं. उन्हें कई तरह की एक्सरसाइज करवाईं जा रही हैं. उन्हें चलने, सीढ़ियां चढ़ने से संबंधित सभी व्यायाम कराए जा रहे हैं और वह मिट्टी या घास पर भी चल रहा है."

5 अक्टूबर से शुरू होगा वर्ल्ड कप

क्रिकेट के सबसे बड़ा महाकुंभ की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी. टूर्नामेंट का पहला मैच गतविजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के दौरान कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनका आयोजन भारत के 10 अलग-अलग शहरों के स्टेडियम में किया जाएगा. वहीं भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी. 

ये भी पढ़ें-

Watch: महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने डॉगी संग सेलीब्रेट किया बर्थडे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget