एक्सप्लोरर

World Cup 2019: दिनेश कार्तिक ने विश्वकप की टीम में चुने जाने को सपना सच होने जैसा बताया

World Cup 2019: टीम में चुने जाने के बाद मौजूदा समय में आईपीएल में व्यस्थ दिनेश कार्तिक ने इस फैसले को सपने के सच होने जैसा बताया.

अगले महीने के आखिर में इंग्लैंड और वेल्स में जाकर क्रिकेट विश्वकप खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. विश्वकप में जाकर कौन से 15 खिलाड़ी टीम इंडिया का गौरव बढ़ाएंगे ये स्थिति अब स्पष्ट हो गई है. टीम इंडिया के चयन में लगभग 13 नामों को लेकर स्थिति साफ थी लेकिन बैक-अप विकेटकीपर के तौर पर भारत के पास दो मजबूत विकल्प थे जिनमें से एक दिनेश कार्तिक को टीम में चुना गया.

दिनेश कार्तिक, युवा विकेटकीपर रिषभ पंत पक भारी पड़े और उन्हें अनुभव के आधार पर भारतीय टीम में मौका दिया गया. टीम में चुने जाने के बाद मौजूदा समय में आईपीएल में व्यस्थ दिनेश कार्तिक ने इस फैसले को सपने के सच होने जैसा बताया.

कार्तिक ने अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की वेबसाइट से कहा, ''मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं, लंबे समय से मैं विश्वकप टीम का हिस्सा बनना चाहता था, अब मेरे लिए ये सपना सच होने जैसा है.''

इसके साथ ही कार्तिक ने कहा कि ''बतौर टीम हमने कुछ खास चीज़ें की हैं, मैं खुद भी जिनका हिस्सा रहा. मैं दिल से इस टीम का हिस्सा बनना चाहता था.''

33 वर्षीय कार्तिक पिछले डेढ़ वर्ष से शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने पिछले सीज़न आईपीएल में और उसके बाद टीम इंडिया के लिए निदहास ट्रॉफी और कई मुकाबलों में बेहतरीन पारियां खेलीं. जिसकी वजह से उन्हें टीम में चुना गया.

जबकि युवा रिषभ पंत पर अनुभव की कमी भारी पड़ गई, जिसकी वजह से उन्हें विश्वकप में जाने का मौका नहीं मिला.

कार्तिक इस समय में आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
श्रेयस अय्यर ने लगातार 8 जीत के साथ रचा इतिहास, खास लिस्ट में बनाई जगह; होश उड़ा देगा रिकॉर्ड 
श्रेयस अय्यर ने लगातार 8 जीत के साथ रचा इतिहास, खास लिस्ट में बनाई जगह; होश उड़ा देगा रिकॉर्ड 
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget