एक्सप्लोरर

World Cup 2019: टीम इंडिया है 2019 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी दावेदार, ये आंकड़े दे रहे हैं गवाही

World Cup 2019: साल 2015 के वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया था. हालांकि वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद टीम इंडिया ने दुनियाभर की टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है. आंकड़े इस बात की खुद गवाही दे रहे हैं.

30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू हो रहे क्रिकेट के महाकुंभ वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार को दोपहर करीब सवा तीन बजे टीम इंडिया के 15 खिलाड़ियों के नामों का एलान किया. इन 15 खिलाड़ियों में ज्यादातर वो ही खिलाड़ी हैं, जो आमतौर पर पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं. 15 की लिस्ट में महज़ दो खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनके नाम को लेकर हर किसी के मन में शंका थी. वो हैं विजय शंकर और दिनेश कार्तिक. अब इन 15 खिलाड़ियों के कंधे पर सवा सौ करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और आशाओं का बोझ है. लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि कैसे टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में जीत की सबसे बड़ी दावेदार है. साल 2015 के वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया था. हालांकि वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद टीम इंडिया ने दुनियाभर की टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है. आंकड़े इस बात की खुद गवाही दे रहे हैं. 2015 के वर्ल्ड कप के बाद से वनडे में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीमों की लिस्ट में भारतीय टीम पहले पायदान पर है. वर्ल्ड कप 2015 के बाद विराट की सेना ने 56 मैचों पर अपना कब्ज़ा किया है. इस दौरान टीम इंडिया की जीत का प्रतीशत 65 से भी ज्यादा का है, जबकि दूसरे नंबर पर वो टीम काबिज है, जहां इस बार का वर्ल्ड कप खेला जाना है यानि इंग्लैंड. इंग्लैंड ने इस दौरान 53 मैचों में जीत दर्ज की है. उनकी जीत का औसत 64.63 है. खास बात ये है कि टॉप पांच में ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम का नाम नहीं है. तीसरे पायदान पर 47 जीत के साथ साउथ अफ्रीका है. इनकी जीत का औसत 63.51 है. 43 जीत के साथ चौथे पायदान पर न्यूज़ीलैंड है. इनकी जीत का औसत 56.58 रहा है. पांचवें पायदान पर 32 जीत के साथ अफगानिस्तान की टीम है. इनकी जीत का औसत 53.33 है. 30 जीत के साथ बांग्लादेश छठे नंबर पर है. बांग्लादेश की जीत का प्रतीशत 51.72 रहा है. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है. इन्होंने इस दौरान 37 मैच जीते हैं और जीत का औसत 48.68 का रहा है. 46.67 Pakistan (35) आठवें नंबर पर काबिज़ पाकिस्तान ने इस दौरान 35 मैच जीते हैं और उनकी जीत का औसत 46.67 प्रतीशत रहा है. नौंवे नंबर पर काबिज़ वेस्टइंडीज ने इस दौरान 17 मुकाबलों पर अपना कब्ज़ा जमाया है और उनकी जीत का प्रतीतशत 27.42 का है. दसवें और आखिरी पायदान पर श्रीलंका की टीम है. इन्होंने इस दौरान महज़ 23 मुकाबले जीते हैं और इनकी जीत का प्रतीशत सिर्फ 27.37 का ही रहा है. ये है विश्वकप में जानें वाली 15 खिलाड़ियों वाली टीम इंडिया: रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली(कप्तान), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, रवीन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, युजवेन्द्र चहल, जसप्रीत बुमराह.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10, 16, 3, 1, 8 और 2, कब लौटेगा अभिषेक शर्मा का फॉर्म
10, 16, 3, 1, 8 और 2, कब लौटेगा अभिषेक शर्मा का फॉर्म
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget