एक्सप्लोरर

World Cup 2019: साउथ अफ्रीका ने किया 15 खिलाड़ियों के नाम का एलान, स्टेन, अमला और ताहिर भी शामिल

World Cup 2019: हाशिम अमला के अलावा शीर्ष क्रम बल्लेबाजों में कप्तान फॉफ डु प्लेसिस, एडेन मारक्रम और क्विंटन डी कॉक जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. मध्य क्रम में ज्यां पॉल ड्यूमिनी, रैसी वॉन डेर डूसन और डेविड मिलर रहेंगे.

इंग्लैंड और वेल्स में अगले महीने से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए साउथ अफ्रीका ने आज अपने 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया. आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम में पिछले कुछ समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे अनुभवी सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला को भी शामिल किया है. अमला को विश्व कप टीम में शामिल करने के बाद युवा बल्लेबाज रीजा हैंड्रिक्स को बाहर बैठना पड़ा है. 29 साल के हैंड्रिक्स ने अपने डेब्यू मैच में शतक जड़ा था. हालांकि उन्होंने 18 वनडे मैचों में केवल 26 के औसत से ही रन बनाए हैं. अमला के अलावा शीर्ष क्रम बल्लेबाजों में कप्तान फॉफ डु प्लेसिस, एडेन मारक्रम और क्विंटन डी कॉक जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. मध्य क्रम में ज्यां पॉल ड्यूमिनी, रैसी वॉन डेर डूसन और डेविड मिलर रहेंगे. ड्यूमिनी इस विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं. उनके लेग स्पिनर इमरान ताहिर का भी यह आखिरी विश्व कप होगा, जिन्हें 15 सदस्यीय टीम में चुना गया है. ताहिर के साथ तबरेज शमसी भी स्पिनर की भूमिका में होंगे. तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी डेल स्टेन, कगीसो रबाडा, एंडिल फेहलुकवाओ, लुंगी नगिडी, एनरिक नॉर्टजे और ड्वेन प्रिटोरियस के कंधों पर होगी. इसके अलावा प्रिटोरियस, फेहलुकवाओ और ड्युमिनी हरफनमौला खिलाड़ी की भूमिका भी निभाएंगे. दक्षिण अफ्रीका को टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 30 मई को मेजबान इंग्लैंड के साथ लंदन में खेलना है. टीम: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ज्यां पॉल ड्यूमिनी, एडेन मारक्रम, डेविड मिलर, लुंगी नगिदी, एनरिच नॉर्टजे, एंडिले फेहलुकवाओ, ड्वन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शमसी, डेल स्टेन, इमरान ताहिर, रैसी वेन डर डूसेन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget