एक्सप्लोरर

World Cup 2019 ENGvsSL: मजबूत इंग्लैंड के साथ होगा श्रीलंका का मुश्किल सामना

World Cup 2019: पांच में से चार मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड टीम शानदार फॉर्म में हैं. आज मेज़बान इंग्लैंड का सामना पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर मौजूद श्रीलंका के साथ है.

पांच में से चार मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड टीम शानदार फॉर्म में हैं. आज मेज़बान इंग्लैंड का सामना पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर मौजूद श्रीलंका के साथ है.

आज मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हेडिंग्ले मैदान पर होगा. अपने पिछले मैच में आस्ट्रेलिया से 87 रनों से मात खाने वाली श्रीलंका को अगर इंग्लैंड को हराना है तो उसे कुछ हैरतअंगेज प्रदर्शन ही करना होगा क्योंकि इंग्लैंड की जो फॉर्म है उसे देखकर लगता है कि वह श्रीलंका की टीम से मात खा जाएगी.

इंग्लैंड ने इस मैच से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन कर विशाल स्कोर खड़ा किया था. अफगानिस्तान की गेंदबाजी श्रीलंका की गेंदबाजी से थोड़ी बेहतर है और उसके पास श्रीलंका से बेहतर स्पिनर हैं, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने स्पिन के खिलाफ अपनी कमजोरी को बैकफुट पर रखा और फ्रंटफुट पर आकर राशिद खान जैसे कंजूस गेंदबाजी की बख्खियां उधेड़ी थीं.

उस मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने विश्व कप इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक जमाया था. उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो, जोए रूट, मोइन अली ने तूफानी बल्लेबाजी की थी. इन चारों से तो श्रीलंका को सर्तक रहना होगा साथ ही जोस बटलर और बेन स्टोक्स को भी उसे भूलना नहीं होगा.

श्रीलंका के पास लसिथ मलिंगा जैसा विश्व स्तरीय गेंदबाज है लेकिन मलिंगा अपनी उस फॉर्म में नहीं है जिसके लिए वे मशहूर हैं. फिर भी श्रीलंका की उम्मीदें उन पर ही होंगी. उनके अलावा नुवान प्रदीप से भी टीम उम्मीद लगा सकती है.

अगर श्रीलंकाई बल्लेबाजी की बात की जाए तो कप्तान दिमुथ करुणारत्ने और कुशल परेरा ने जिस तरह से आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआत की थी उससे मौजूदा विजेता के माथे पर शिकन आ गई थी. 335 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 15.3 ओवरों में 115 रन जोड़े थे.

इन दोनों से पहले की तरह अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, लेकिन लाहिरू थिरिमाने, कुशल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज साथ नहीं देते हैं तो नतीजा उसपर ही होगा.

टीमें (सम्भावित):

श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), अविश्का फनाडरे, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, इसुरु उदाना, मिलिंदा श्रीवर्दना, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, कुशल परेरा (विकेटकीपर), कुशल मेंडिस, जैफ्री वैंडरसे, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप.

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, टॉम कुरैन, लियाम डॉसन, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, जोए रूट, बेन स्टोक्स, जेम्स विंसे, क्रिस वोक्स, मार्क वुड.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget