एक्सप्लोरर

पैडी अप्टन ने कहा, 'कोहली ने अपनी प्रतिभा को सफलता में बदला'

गैरी कर्स्टन के समय भारतीय क्रिकेट टीम के मेंटल कनडिशिंग कोच रहे पैडी अप्टन का मानना है कि भारत के लिए खेलने वाले कई खिलाड़ियों में प्रतिभा थी, लेकिन विराट कोहली ने अपनी इस प्रतिभा को सफलता में तब्दील किया है.

अप्टन ने कहा, "निश्चित रूप से, हमने (2011 में) प्रतिभा देखी, लेकिन भारत और विश्व में भी कई सारी प्रतिभाएं हैं. कोहली की तरह ही अन्य क्रिकेटरों में भी प्रतिभा थी, लेकिन यह देखना आश्चर्यजनक है कि कैसे उन्होंने अपनी इस प्रतिभा को दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज में रूप में तब्दील किया है."

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कोच अप्टन का मानना है कि आगामी विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी, विजय शंकर या लोकेश राहुल नंबर-4 के स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.

हालांकि उन्होंने साथ ही कहा कि यह सब मैच की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा.

उन्होंने कहा, "मेरे लिए, नंबर चार पर बल्लेबाजी कोई ज्यादा चर्चा का विषय नहीं है, लेकिन यह देखना दिलचस्प है कि मैच की किस परिस्थिति में कौन और किस स्थान पर बल्लेबाजी करना चाहता है."

50 वर्षीय अप्टन ने साथ ही कहा कि धोनी और कोहली का बल्लेबाजी करने का नजरिया अलग है.

उन्होंने कहा, "अच्छी तरह से बल्लेबाजी करने के लिए मानसिक सोच के मामले में, दोनों में एक समानता यह है कि दोनों अपने काम पर बहुत ध्यान देते हैं. वे समझते हैं कि पारी को उस गति तक कैसे पहुंचाना है, जहां से वे टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा सकते हैं."

अप्टन ने कहा, "दोनों के पास पारी को आगे बढ़ाने के अलग-अलग तरीके हैं. कोहली की आवश्यक रन रेट तक पहुंच होती है और जब भी लगता है कि वह पीछे हैं तो वह तेजी से रन बनाना शुरू कर देते हैं."

अप्टन ने धोनी को लेकर कहा, "दूसरी तरफ धोनी, धीमी शुरुआत करते हैं और समय की जरूरत के अनुसार अपना गियर बदलते हैं. दोनों समान रूप से प्रभावी हैं और टीम को जीत दिलाने में दोनों की एक जैसी शैली है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज
जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज
टेस्ट में अभी बहुत कुछ साबित करना बाकी', जसप्रीत बुमराह को लेकर वकार यूनुस का बड़ा बयान
टेस्ट में अभी बहुत कुछ साबित करना बाकी', जसप्रीत बुमराह को लेकर वकार यूनुस का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget