एक्सप्लोरर

World Cup 2019: ऋषभ पंत थे चयनकर्ताओं की पहली पसंद, चर्चा के आखिरी वक्त में दिनेश कार्तिक पड़े भारी

World Cup 2019: पंत को लेकर चयनकर्ताओं के बीच काफी माथापच्ची हुई. चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद के मुताबिक पंत ने टीम में लगभग जगह बना ली थी. लेकिन कई पहलुओं पर विचार विमर्श के बाद कार्तिक को टीम में शामिल करने का फैसला किया गया.

ऋषभ पंत के वर्ल्ड कप खेलने को लेकर काफी दिनों से चर्चा गर्म थी. हालांकि आज जब टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने वर्ल्ड कप 2019 के लिए भारतीय टीम के 15 खिलाड़ियों के नामों का एलान किया तो उसमें पंत नदारद रहे. चयनकर्ताओं ने ऋषभ पर दिनेश कार्तिक को तरजीह दी. युवा जोश और अनुभव की इस जंग में अंत में अनुभव ने बाजी मारी. पंत को लेकर चयनकर्ताओं के बीच काफी माथापच्ची हुई. चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद के मुताबिक पंत ने टीम में लगभग जगह बना ली थी. लेकिन कई पहलुओं पर विचार विमर्श के बाद कार्तिक को टीम में शामिल करने का फैसला किया गया. इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया की सरजमीं पर शतक जड़ने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर पंत का दावा मजबूत था लेकिन उन्हें विश्व कप टीम में शामिल नहीं किया गया. प्रसाद ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर इस मामले पर हमने विस्तृत चर्चा की. संयुक्त रूप से हमने महसूस किया कि डीके (दिनेश कार्तिक) या पंत को अंतिम 11 में तभी मौका मिलेगा जब माही (महेंद्र सिंह धोनी) चोटिल होगा. उस स्थिति में अगर यह महत्वपूर्ण मैच होगा तो, क्वार्टर फाइनल या सेमीफाइनल, तो इसमें विकेटकीपिंग भी मायने रखती है.’’ प्रसाद की इस टिप्पणी से पता चलता है कि चयन समिति पंत की विकेटकीपिंग के बारे में क्या सोचती है. भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज प्रसाद ने कहा, ‘‘सिर्फ यही कारण है कि हमने दिनेश कार्तिक को चुना वरना पंत ने टीम में लगभग जगह बना ली थी और वह दुर्भाग्यशाली रहा कि टीम में नहीं चुना गया. पंत में काफी प्रतिभा है.’’ आक्रामक बल्लेबाज पंत अपनी बल्लेबाजी से किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने में सक्षम हैं. उन्होंने ढाका में 2016 अंडर-19 विश्व कप में अपनी बड़े शॉट खेलने की क्षमता का नजारा पेश किया और 12 महीने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 के साथ भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया. पंत की प्रतिभा पर सवाल नहीं उठाया जा सकता, लेकिन मौके गंवाने के लिए उनकी आलोचना होती रही है. उन्होंने इस पहलू पर हालांकि सुधार किया है, लेकिन वह फिलहाल विश्व कप के लिए चयनकर्ताओं को प्रभावित नहीं कर पाए. ये है विश्वकप में जानें वाली 15 खिलाड़ियों वाली टीम इंडिया रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली(कप्तान), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, रवीन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, युजवेन्द्र चहल, जसप्रीत बुमराह.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget