एक्सप्लोरर
वर्ल्ड कप 2019: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनाया अभी तक के वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर, टीम का चौथा बड़ा स्कोर
वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब ऑस्ट्रेलिया को किसी ने 350 से ज्यादा का टारगेट दिया है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने 353 रन का विशाल स्कोर है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच केनिंगटन में मुकाबाला खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 252 रन बनाए हैं. टीम इंडिया की इस पारी में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शतक, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अर्धशतक लगाए हैं. भारत ने रचा इतिहास वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब ऑस्ट्रेलिया को किसी ने 350 से ज्यादा का टारगेट दिया है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने 353 रन का विशाल स्कोर है. बता दें कि वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत ने जब भी 300 से ज्यादा रन बनाए हैं, टीम कभी भी मैच नहीं हारी है. वर्ल्ड कप के करीब 4 दशक में भारत का ये चौथा सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले भारतीय टीम बरमूडा के खिलाफ साल 2007 में स्पेन में 413 रन बना चुकी है. वहीं, श्रीलंका के खिलाफ 1999 के वर्ल्ड कप में टांटन के मैदान पर भारत ने 373 रन बनाए थे. इसके अलावा वर्ल्ड कप 2011 के ओपनर मैच में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 370 रन बनाए थे.
और पढ़ें















