एक्सप्लोरर

World Cup 2019 AUSvsBAN: वॉर्नर के 166 रनों की तूफानी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को दिया 48 रनों से मात

अपने पिछले मैच में बेहतरीन जीत दर्ज कर इस मैच में उतर रही बांग्लादेश के गेंदबाज ट्रेंट ब्रिज मैदान पर गेंद को चारों ओर सीमा पार जाते देखते रहे और फील्डर गेंद उठाते रहे. फिंच ने भी अपने पिछले मैच की फॉर्म को जारी रखा. पार्ट टाइम गेंदबाज सौम्य सरकार की गेंद पर आउट होने से पहले फिंच ने 51 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रनों की पारी खेली.

वर्ल्ड कप 2019 के आज के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 48 रनों से हरा दिया है. इस जीत के पीछे वॉर्नर, फिंच और ख्वाजा की बेहतरीन पारी शामिल है. वॉर्नर ने 166 रनों की पारी खेलकर बांग्लादेश को 382 रनों का लक्ष्य दिया. लेकिन बांग्लादेश सिर्फ 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 333 रन ही बना सकी. ऑस्ट्रेलियाई पारी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम ने गुरुवार को आईसीसी विश्व कप-2019 में विशाल स्कोर को आगे बढ़ाते हुए बांग्लादेश के खिलाफ 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 381 रनों का स्कोर खड़ा किया है. 49वां ओवर खत्म होते ही तेज बारिश आ गई थी और इसी कारण मैच रोक दिया गया, लेकिन कुछ देर बाद दोबार मैच शुरू हुआ और बाकी का एक ओवर फेंका गया. अपने पिछले मैच में बेहतरीन जीत दर्ज कर इस मैच में उतर रही बांग्लादेश के गेंदबाज ट्रेंट ब्रिज मैदान पर गेंद को चारों ओर सीमा पार जाते देखते रहे और फील्डर गेंद उठाते रहे. मौजूदा विजेता के लिए डेविड वार्नर ने इस टूर्नामेंट का अभी तक का सर्वोच्च स्कोर 166 किया और अपने कप्तान एरॉन फिंच को पीछे छोड़ा. इसी के साथ वार्नर इस टूर्नामेंट में कुल 400 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज बनने के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं. फिंच ने भी अपने पिछले मैच की फॉर्म को जारी रखा. पार्ट टाइम गेंदबाज सौम्य सरकार की गेंद पर आउट होने से पहले फिंच ने 51 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रनों की पारी खेली. फिंच और वार्नर ने हमेशा की तरह धीमी शुरुआत की, लेकिन बाद में तेजी से रन बनाए. दोनों ने 20.5 ओवरों में 121 रन जोड़े. फिंच के आउट होने के बाद बांग्लादेश के गेंदबाजों को उस्मान ख्वाजा ने परेशान किया. वार्नर और ख्वाजा की जोड़ी ने शुरू से ही तेजी दिखाई और बड़े शॉट खेले. दोनों ने तकरीबन 23 ओवरों में 8.17 की औसत से 192 रन जोड़े. फिंच का शिकार करने वाले सरकार, वार्नर का भी शिकार कर ले गए. वार्नर ने 147 गेंदें खेलीं जिन पर 14 पर चौके और पांच पर छक्के मारे. बांग्लादेश को फिर मैक्सवेल ने परेशान किया. उन्होंने 10 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 32 रन बनाए लेकिन गलतफहमी में रन आउट हो गए. सरकार ने ख्वाजा को शतक पूरा नहीं करने दिया. वह 47वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विकेटकीपर मुश्फीकुर रहीम को कैच दे बैठे. ख्वाजा ने 72 गेंदों पर 10 चौकों के साथ 89 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए सरकार ने तीन विकेट लिए. रहमान को एक सफलता मिली. एक बल्लेबाज रन आउट हुआ. बांग्लादेश का पारी बांग्लादेश की पारी की शुरूआत तमीम इकबाल और सौम्य सरकार ने किया. दोनों अच्छे टच में लग रहे थे लेकिन तभी एक ऐसा रन आउट हुआ जिसने सबको चौंका दिया. गेंद फिंच के पास गई सरकार पहले नहीं भागे और फिर जैसे ही भागे तबतक फिंच ने थ्रो कर दिया और वो रनआउट हो गए. इसके बाद तमीम का साथ देने लगातार दो शतक लगाने वाले शाकिब अल हसन आए. हसन ने अपनी पारी को धीरे धीरे बनाना शुरू किया और फिर बाद में वो हिट करने लगे. लेकिन एक मिस हिट के कारण उन्होंने अपना विकेट दे दिया. वो 41 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद रहीम और तमीम ने बड़े बड़े शॉट लगाने शुरू किए और टीम को संभाला लेकिन फिर तमीम 62 रन बनाकर आउट हो गए. तमीम जब आउट हुए तो महमूदउल्ल बल्लेबाजी करने के लिए आए. दोनों बल्लेबाजों ने जमकर बल्लेबाजी की और टीम को 250 रन के ऊपर लेकर गए. इस बीच कई बड़े शॉट्स देखने को मिले. महमूदउल्ला ने शानदार बल्लेबाजी की और 69 रन बनाकर आउट हुए. इसकी अगली ही गेंद पर शब्बीर भी 0 रन बनाकर चलते बने. अंत में मुशफिकुर ने अपना शतक जरूर जमाया लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला पाए और टीम 48 रनों से हार गई. बांग्लादेश 8 विकेट के नुकसान पर 333 रन ही बना पाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget