एक्सप्लोरर

World Cup 2019, AFG vs SL: श्रीलंका के सामने होगी अफगानिस्तान की चुनौती, टूर्नामेंट में पहली जीत के लिए मैदान पर उतरेगी दोनों टीम

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2019 के अपने पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के हाथों करारी मात खाने के बाद श्रीलंकाई टीम टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में आज अफगानिस्तान की टीम से भिड़ेगी.

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2019 के अपने पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के हाथों करारी मात खाने के बाद श्रीलंकाई टीम टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में आज अफगानिस्तान की टीम से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा.

श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 136 रनों पर सिमट गई थी, वहीं अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब शुरुआत के बाद भी बल्लेबाजी में कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाई थी और 200 के पार जाने में सफल रही थी.

इन दोनों की तुलना की जाए तो अफगानिस्तान की टीम इस समय बेहतर स्थिति में है क्योंकि उसके अंदर जीतने के लिए वो जुनून और प्रतिद्वंद्विता है, जिसकी दरकार होती है वहीं श्रीलंका हताश से भरी नजर आ रही है.

बल्लेबाजी में तो टीम न्यूजीलैंड के सामने कुछ भी नहीं कर पाई थी. सिर्फ कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने ही कुछ रन किए थे.

दूसरी ओर, अफगानिस्तान की ताकत उसकी गेंदबाजी है. राशिद खान, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी की स्पिन तिगड़ी किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने का दम रखती है. तेज गेंदबाजी में कप्तान गुलबदीन नैब, दौलत जादरान, हामिद हसन हैं जो अच्छी लय में हैं.

श्रीलंका की गेंदबाजी भी कमजोर है. सबसे अनुभवी लसिथ मलिंगा उस फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं जिसके लिए वह जाने जाते हैं. थिसारा परेरा, नुवान प्रदीप भी प्रभाव नहीं छोड़ पा रहे हैं. जीतने के लिए इन सभी को बेहतर करने की जरूरत है.

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी में पिछले मैच में नाजीबुल्लाह जादरान, रहमत शाह ने बल्ले से अच्छा किया था. नैब ने भी संघर्षपूर्ण पारी खेली थी.

टीम के लिए चिंता की बात ओपनिंग बल्लेबाजी होगी क्योंकि पहले मैच में मोहम्मद शाहजाद और हजरतुल्लाह जाजई खाता भी नहीं खोल पाए थे.

यह मैच सही मायने में श्रीलंका के लिए चुनौती है क्योंकि इस समय 1996 की विश्व विजेता की स्थिति अंतर्राष्ट्रीय स्तर में अफगानिस्तान से भी गई गुजरी है.

टीमें (सम्भावित):

अफगानिस्तान : गुलबदीन नैब (कप्तान), नूर अली जादरान, हजरतुल्लाह जादरान, असगर स्टानिकजाई, हजरतुल्लाह जाजई, हसमतुल्लाह जादरान, राशिद खान, दौलत जादरान, अफताब आलम, हामिस हसन, मुजीब उर रहमान, रहमत शाह, समिउल्लाह शिनवारी, मोम्मद नबी, मोहम्मद शाहजाद.

श्रीलंका : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), अविश्का फनाडरे, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, इसुरु उदाना, मिलिंदा श्रीवर्दना, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, कुशल परेरा (विकेटकीपर), कुशल मेंडिस, जैफ्री वैंडरसे, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है सारांश जैन? भारत की टेस्ट टीम में पहली बार मिली जगह
कौन है सारांश जैन? भारत की टेस्ट टीम में पहली बार मिली जगह
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
क्या वैभव को वनडे टीम में मिलना चाहिए मौका? अशोक मल्होत्रा ने क्या कहा
क्या वैभव को वनडे टीम में मिलना चाहिए मौका? अशोक मल्होत्रा ने क्या कहा
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget