एक्सप्लोरर

टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज ने कहा- महिला टी-20 चैलेंज युवाओं के लिए अच्छा मौका

टूर्नामेंट के पहले मैच में छह मई को सुपरनोवाज का सामना ट्रेलब्लेजर्स, दूसरे मैच में आठ मई को ट्रेलब्लेजर्स का सामना वेलोसिटी से और नौ मई को होने वाले तीसरे मैच में सुपरनोवाज का सामना वेलोसिटी से होगा.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने छह से 11 मई तक सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले महिला टी-20 चैलेंज टूर्नामेंट को युवा प्रतिभाओं के लिए अच्छा मौका बताया है. हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और मिताली सोमवार से शुरू हो रहे महिला टी-20 चैलेंज टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों की कप्तानी करेंगी. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सीज़न के प्लेऑफ वीक के दौरान होने वाले इस टूर्नामेंट में हरमनप्रीत सुपरनोवाज, मंधना ट्रेलब्लेजर्स और मिताली वेलोसिटी टीम की कप्तानी करेंगी. टूर्नामेंट के पहले मैच में छह मई को सुपरनोवाज का सामना ट्रेलब्लेजर्स, दूसरे मैच में आठ मई को ट्रेलब्लेजर्स का सामना वेलोसिटी से और नौ मई को होने वाले तीसरे मैच में सुपरनोवाज का सामना वेलोसिटी से होगा. मिताली ने पहले मैच की पूर्वसंध्या पर रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "यह एक कदम आगे है. यह घरेलू क्रिकेट में हमारी युवा खिलाड़ियों को दुनिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर प्रदान करता है. जब आपको कम से कम दो मैच मिलते हैं, तो आप कई युवा खिलाड़ियों को मैदान में उतार सकते हैं. विदेशी खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने से उन्हें फायदा हो सकता है." भारतीय कप्तान को उम्मीद है कि अगले साल यह एक पूरी लीग होगी. उन्होंने कहा, "हमें समझना चाहिए कि कुछ अलग करने के लिए हमें छोटे से शुरुआत करने की जरूरत है. पिछले साल हमारे पास सिर्फ एक मैच था और इस साल उन्होंने एक और टीम को जोड़ा है और यह वन लेग टूर्नामेंट है और हो सकता है कि अगले साल तक हमारे पास पूरी लीग हो." ट्रेलब्लेजर्स टीम की कप्तान और आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक बल्लेबाज भारत की स्मृति मंधाना ने कहा, "यह हमारे जैसे सीनियर खिलाड़ियों के लिए युवा खिलाड़ियों के साथ खेलने का एक अच्छा मौका है. टी-20 विश्व कप के 10 महीने पहले हम यह अंदाजा लगा सकते हैं कि कौन खिलाड़ी दबाव में अच्छा प्रदर्शन करेंगी." सुपरनोवाज टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आयोजन स्थल की सराहना करते हुए कहा, "जब हम पिछली बार चार-पांच साल पहले यहां खेले थे तब से लेकर अबतक इसमें काफी सुधार हुआ है. टी 20 क्रिकेट के लिए विकेट अच्छी है. हमने आईपीएल में भी टीमों को अच्छा स्कोर बनाते देखा है." टूर्नामेंट में भारत की महिला क्रिकेटरों के अलावा इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और बांग्लादेश की खिलाड़ी भी भाग लेंगी. फाइनल 11 मई को खेला जाएगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के बाद ये 4 खिलाड़ी करेंगे टीम इंडिया के लिए डेब्यू, BCCI ने जिम्बाब्वे सीरीज में दिया मौका
वैभव सूर्यवंशी के बाद ये 4 खिलाड़ी करेंगे टीम इंडिया के लिए डेब्यू, BCCI ने जिम्बाब्वे सीरीज में दिया मौका
इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? BCCI ने तारीख का किया एलान
इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? BCCI ने तारीख का किया एलान
घनघोर बेइज्जती! वनडे में जिम्बाब्वे ने 141 रन डिफेंड कर रचा इतिहास, बांग्लादेश को रौंदा
घनघोर बेइज्जती! वनडे में जिम्बाब्वे ने 141 रन डिफेंड कर रचा इतिहास, बांग्लादेश को रौंदा
बांग्लादेश के नाहिद राणा ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में रचा इतिहास
बांग्लादेश के नाहिद राणा ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में रचा इतिहास

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget