एक्सप्लोरर

तीसरे वनडे में भारत ने विंडीज को 93 रनों से हराया, धोनी बने ‘मैन ऑफ द मैच’

नार्थ साउंड: भारत ने पांच वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा वनडे भी अपने नाम कर लिया है. भारत ने अब सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. कल खेले गए तीसरे वनडे में भारत ने विंडीज को 93 रनों से शिकस्त दे दी. विंडीज की पूरी टीम 38.1 ओवर में 158 रन बनाकर आल आउट हो गई. धोनी को इनकी नाबाद 78 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट चटकाए. इसी के साथ फिरकी गेंदबाज रविचंद्र अश्विन ने अपने एक दिवसीय करियर के 150 विकेट के आंकड़े को भी छू लिया. वहीं, कुलदीप यादव ने तीन, पांड्या ने दो और उमेश और केदार जाधव ने एक-एक विकेट लिया. मेहमान टीम के 251 रनों के जवाब में मेजबान टीम के बल्लेबाज बेदम नजर आए. उमेश ने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर इविन लुइस को बोल्ड कर विंडीज को पहला झटका दिया. उन्होंने दो रन बनाए. विंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा 40 रन मोहम्मद ने बनाए. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल पाया. 10 में से सात बल्लेबाज दहाई का आकड़ा भी नहीं छू पाए. इससे पहले सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अर्धशतकीय पारियों से भारत ने विंडीज की कसी हुई गेंदबाजी के बावजूद चार विकेट पर 251 रन बनाए थे. तीसरे वनडे में भारत ने विंडीज को 93 रनों से हराया, धोनी बने ‘मैन ऑफ द मैच’ भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 72 रन बनाए. महेंद्र सिंह धोनी ने धीमी शुरुआत की, लेकिन अंत में तेजी से रन बटोरे और 79 गेंदों में चार चौके तथा दो छक्कों की मदद से 78 रनों की पारी खेली. धोनी और केदार जाधव ने अंत में 7.4 ओवरों में 10.56 की औसत से 81 रन जोड़ते हुए टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया. जाधव ने अपनी 40 रनों की पारी में 26 गेंदों का सामना किया और चार चौके तथा एक छक्का जड़ा. मैच में शिखर धवन इस बार दो रन बनाकर पवैलियन लौट गए. वहीं कप्तान कोहली भी 22 गेंदों में 11 रन ही बना पाए. कोहली के आउट होने के बाद मैदान पर युवराज सिंह आए. युवराज ने 55 गेंदों में चार चौकों की मदद से 39 रन रन बनाए. विंडीज की तरफ से बिशू ने कोटे के अपने 10 ओवरों में 38 रन दिए और एक विकेट लिया. वहीं एशले नर्स ने 10 ओवरों में 34 रन दिए, लेकिन सफलता उनके हिस्से नहीं आई. मिग्युएल कमिस ने अपने कोट के पूरे ओवर डाले और 56 रन देकर दो विकेट लिए. कप्तान जेसन होल्डर ने 53 रन देकर एक विकेट लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
5000वां वनडे: स्कॉटलैंड-कनाडा की ऐतिहासिक भिड़ंत, जानें कब हुआ था पहला मैच
5000वां वनडे: स्कॉटलैंड-कनाडा की ऐतिहासिक भिड़ंत, जानें कब हुआ था पहला मैच

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget