Windies vs England: तीसरे टेस्ट के लिए कीमो पॉल की वापसी, ब्रैथवेट होंगे कप्तान
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के साथ होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए कीमो पॉल को 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया है जबकि क्रैग ब्रैथवेट को कप्तानी सौंपी है.

क्रिकेट वेस्टइंडीज(सीडब्ल्यूआई) ने इंग्लैंड के साथ होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए कीमो पॉल को 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया है जबकि क्रैग ब्रैथवेट को कप्तानी सौंपी है.
सीडब्ल्यूआई की वेबसाइट के अनुसार, ब्रैथवेट को नियमित कप्तान जैसन होल्डर के स्थान पर कप्तान बनाया गया है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने धीमी ओवर गति का दोषी पाए जाने के बाद होल्डर को एक मैच के लिए निलंबित कर दिया था. इसके बाद अब वह टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे.
वहीं, 20 वर्षीय तेज गेंदबाज पॉल ने अब तक दो टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने अपना पिछला टेस्ट भारत के खिलाफ पिछले साल राजकोट में खेला था.
तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच सेंट लुसिया में शनिवार से खेला जाएगा.
वेस्टइंडीज ने एंटिगा में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में रविवार को इंग्लैंड को 10 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. मेजबान टीम ने पहला टेस्ट 381 रन से जीता था.
Source: IOCL


















