एक्सप्लोरर

IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर हुआ यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, जो बर्न्स का खेलना हुआ कंफर्म

बॉक्सिंग डे टेस्ट में डेविड वॉर्नर का खेलना भी तय लग रहा है. वॉर्नर अगर फिट होकर लौटते हैं तो वह जो बर्न्‍स के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. वॉर्नर शनिवार को ही सिडनी से मेलबर्न पहुंचे हैं.

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज विल पुकोवस्की 26 दिसंबर से भारत के खिलाफ शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट यानी बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर हो गए हैं, लेकिन उनके साथी बल्लेबाज जो बर्न्‍स इस टेस्ट में खेलेंगे. बता दें कि पुकोवस्की को पहले अभ्यास मैच में सिर में गेंद लगी थी और फिर वह कनकशन के कारण मैच से बाहर हो गए थे.

चोट के कारण पुकोवस्की पहले टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाए थे और अब दूसरे टेस्ट तक भी वह पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं. कनकशन के कारण अब पुकोवस्की को अपना डेब्यू करने में समय लगेगा. पुकोवस्की अब तक नौ बार कनकशन का शिकार हो चुके हैं.

सलामी बल्लेबाज़ जो बर्न्‍स को बॉक्सिंग डे टेस्ट में खेलने को हरी झंडी मिल गई है. एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में बर्न्‍स तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर चोटिल हो गए थे. दरअसल, बुमराह की गेंद उनकी कोहनी पर लगी थी, जिसके कारण वह काफी तकलीफ में दिखे थे.

हालांकि, चोट के बावजूद उन्होंने अपनी बल्लेबाजी जारी रखी थी और नाबाद 51 रनों की पारी खेली थी. बर्न्‍स की चोट ज्यादा गंभीर नहीं बताई जा रही है और वह दूसरे टेस्ट में खेलेंगे.

बॉक्सिंग डे टेस्ट में डेविड वॉर्नर का खेलना भी तय लग रहा है. वॉर्नर अगर फिट होकर लौटते हैं तो वह जो बर्न्‍स के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. वॉर्नर शनिवार को ही सिडनी से मेलबर्न पहुंचे हैं.

बता दें कि अगर वॉर्नर की टीम में वापसी होती है तो टीम से मैथ्यू वेड या ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन की छुट्टी हो सकती है. वॉर्नर और बर्न्स अगर पारी की शुरुआत करते हैं तो मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने के लिए वेड छह नंबर पर बल्लेबाज़ी करेंगे.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा. फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम चार मैचों की सीरीज 1-0 से आगे चल रही है.

यह भी पढ़ें- 

Boxing day test: जानिए क्या है 'बॉक्सिंग डे टेस्ट' का इतिहास और कैसे क्रिकेट से जुड़ा ये नाम

'मिस्टर क्रिकेट' ने बताया- ऑस्ट्रेलिया में भारतीय बल्लेबाज़ों से क्यों नहीं बन रहे हैं रन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; अब कब शुरू होगा मैच?
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; अब कब शुरू होगा मैच?
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
'केएल राहुल की थी सारी गलती...', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
'केएल राहुल की थी सारी गलती', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget