एक्सप्लोरर

'मिस्टर क्रिकेट' ने बताया- ऑस्ट्रेलिया में भारतीय बल्लेबाज़ों से क्यों नहीं बन रहे हैं रन

क्रिकेट जगत में 'मिस्टर क्रिकेट' के नाम से मशहूर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ माइकल हसी ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय बल्लेबाज़ों को रन बनाने में क्यों दिक्कत हो रही है.

Ind vs Aus: क्रिकेट जगत में 'मिस्टर क्रिकेट' के नाम से मशहूर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ माइकल हसी का मानना है कि फुटवर्क में आत्मविश्वास में कमी के कारण भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने में परेशानी हो रही है. भारत ने एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में तो किसी तरह 244 रन बना लिए थे, लेकिन दूसरी पारी में टीम सिर्फ 36 रन बनाकर ढेर हो गई थी, जो टेस्ट की एक पारी में भारत का सबसे कम स्कोर है. इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से जीतकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है.

हसी ने एक क्रिकेट वेबसाइट से बातचीत में कहा, "भारतीय बल्लेबाज आमतौर पर अपना अगला पैर ज्यादा आगे नहीं निकालते हैं, जो कई बार आपको ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर करना होता है. उनका पैर आधा आगे निकला हुआ होता है. विराट कोहली शायद एक अपवाद हैं. वह ऐसे बल्लेबाज हैं जो अपने फुटवर्क को लेकर काफी आत्मविश्वासी हैं."

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, "जब गेंदबाज गेंद को फुल लेंथ पर डालते हैं, तब भारतीय बल्लेबाजों की तरफ से ज्यादा फुटवर्क नहीं होता है. इसी कारण बल्ले का किनारा लगने की संभावना ज्यादा होती है और पहले टेस्ट में एडिलेड में यही हुआ है."

हसी ने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया में फुटवर्क की कमी बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर देती है. उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलिया में, जब पिचें नई होती हैं, तो आपकी 15-20 गेंदें सबसे ज्यादा मुश्किल होती हैं. एक बार जब आप उससे पार पा लेते हैं तो आपको लगता है कि आप रन बना सकते हैं. लेकिन उन 15-20 गेंदों को खेलना काफी मुश्किल हो सकता है. अगर आपका फुटवर्क सही नहीं है तो आप जल्दी पवेलियन लौट सकते हैं."

गौरतलब है कि एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने पहली पारी में 244 रन बनाए थे. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 191 रन ही बना सकी थी. पहली पारी में 53 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया सिर्फ 36 रन ही बना सकी थी. इस तरह ऑस्ट्रेलिया को तीसरे दिन जीत के लिए सिर्फ 90 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने महज़ दो विकेट खोकर हासिल कर लिया था.

यह भी पढ़ें- 

Boxing day test: जानिए क्या है 'बॉक्सिंग डे टेस्ट' का इतिहास और कैसे क्रिकेट से जुड़ा ये नाम

'विराट सेना' की शर्मनाक हार देख फैन ने सोनू सूद से मांगी मदद, एक्टर ने कहा- 'ऑस्ट्रेलिया टीम को घर लेकर आएंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget