एक्सप्लोरर

World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होंगे केएल राहुल? BCCI ने इशारा देकर किया साफ 

KL Rahul: बीसीसीआई ने हाल ही में सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट की लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में बल्लेबाज़ केएल राहुल अपनी खराब फॉर्म के चलते A से B ग्रेड में शामिल हो गए हैं.

World Cup 2023, KL Rahul: भारतीय बल्लेबाज़ केएल राहुल लगातार अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. राहुल की यह खराब फॉर्म उनके लिए धीरे-धीरे मुसीबत बनती जा रही है. एक वक़्त टीम इंडिया के अगले कप्तान कहे जाने वाले केएल राहुल का अब टीम में जगह बना पाना भी मुश्किल हो गया है. अब बीसीसीआई ने केएल राहुल को लेकर एक और बड़ा फैसला किया और इशारा दिया कि इस साल खेले जाने वनडे वर्ल्ड कप में राहुल का खेलना मुश्किल है. दरअसल, बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में राहुल का डिमोशन कर दिया है. 

A से B ग्रेड में पहुंचे केएल राहुल 

बीते रविवार यानी 26 मार्च को बीसीसीआई की ओर से खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट की लिस्ट जारी की गई थी. इस लिस्ट में केएल राहुल को बड़ा झटका लगा है. इस बार उन्हें प्रमोशन नहीं बल्कि डिमोशन मिला. पिछली बार केएल राहुल सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के A ग्रेड खिलाड़ियों में शुमार थे, लेकिन इस बार उन्हें B ग्रेड खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है. राहुल की खराब फॉर्म चलते बीसीसीआई की ओर से यह फैसला लिया गया. 

क्या नहीं खेलेंगे वनडे वर्ल्ड कप?

राहुल की खराब फॉर्म को मद्दे नज़र रखते हुए इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. राहुल टीम इंडिया के नियमित उपकप्तान थे, लेकिन खराब फॉर्म के चलते उन्हें अपनी यह पोज़ीशन गंवानी पड़ी, वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 4 टेस्ट मैचों की सीरीज़ में भी उन्हें आखिरी 2 मैचों की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था और वो टीम के उपकप्तान भी नहीं थे. इन तमाम चीज़ों को देखते हुए बीसीसीआई इस साल खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक राहुल पर क्या फैसला लेती है, ये देखना दिलचस्प होगा.

अब तक ऐसा रहा इंटरनेशनल करियर 

केएल राहुल अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में कुल 47 टेस्ट, 54 वनडे और 72 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. टेस्ट में उन्होंने 33.44 की औसत से 2642, वनडे में 45.13 की औसत से 1986 और टी20 इंटरनेशनल में 37.75 की औसत व 139.12 के स्ट्राइक रेट से 2265 रन बनाए हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

IPL 2023: एरॉन फिंच ने की भविष्यवाणी, बोले- 'इस सीजन प्लेऑफ में नहीं पहुंचेगी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget