एक्सप्लोरर

PM इलेवन से होगा इंग्लैंड का मुकाबला? भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट के बाद होगा यह मैच

PM XI vs England Playing Eleven: भारत के बाद इंग्लैंड की टीम का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के पीएम की प्लेइंग इलेवन के साथ होगा. ये मैच ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के दौरान खेला जाएगा.

PM XI vs England Playing Eleven Pink Ball Match: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री की टीम का मुकाबला इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन के साथ होगा. ये दो दिन का पिंक-बॉल मैच होगा, जो कि इस साल नवंबर के आखिर में खेला जाएगा. ये मैच तब होगा जब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज होगी. एशेज सीरीज का शेड्यूल भी सामने आ गया है. ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 21 नवंबर 2025 से शुरू होगा. वहीं इस सीरीज का आखिरी और पांचवां टेस्ट मैच 4 जनवरी 2026 से शुरू होकर 8 जनवरी 2026 तक चलेगा.

PM XI से भिड़ेगी इंग्लैंड की टीम

पीएम इलेवन और इंग्लैंड की टीम के बीच ये दो दिन का पिंक बॉल मैच 29 और 30 नवंबर को खेला जाएगा, जो कि पर्थ में होने वाले पर्थ टेस्ट के खत्म होने के चार दिन बाद होगा. वहीं एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट 4 दिसंबर से ब्रिसबेन में खेला जाएगा, उससे पहले ही पीएम इलेवन का ये मैच समाप्त हो जाएगा. ये मैच ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा के मनुका ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत के खिलाफ पिछले सीजन में ये मैच खेला गया, जिसे दो दिन का खेल रखा गया था, लेकिन बारिश की वजह से एक ही दिन खेल हो पाया.

ऑस्ट्रेलिया के पीएम हैं तैयार

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज (Anthony Albanese) ने ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज पर कहा कि एशेज एक ऐसी सीरीज है, जिसका हर क्रिकेट फैन को बेसब्री से इंतजार रहता है. पीएम ने आगे कहा कि मैं भी बाकी ऑस्ट्रेलिया के लोगों की तरह ही इयान बॉथम, डेविड गॉवर और ग्राहम गूच जैसे खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए बड़ा हुआ हूं. पीएम एंथनी अल्बनीज ने बताया कि मैं सेलेक्टर्स के साथ पीएम इलेवन के स्क्वाड को फाइनल करने की तैयारी कर रहा हूं, जिससे इंग्लिश टीम के सामने बेस्ट टीम लाई जा सके.

भारत-इंग्लैंड सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज खेली जा रही है. इस मैच के पांच में से चार मुकाबले हो गए हैं. एक ड्रॉ मैच के साथ इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे हैं. इस सीरीज का पांचवां टेस्ट लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें

IND vs ENG: 18 शतकों के साथ टूटे कई रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ 1-2 से पिछड़ी हुई टीम इंडिया इस मामले में 11-7 से आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget