एक्सप्लोरर

क्या अब दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे नहीं खेल पाएंगे डेविड मिलर? कप्तान टेंबा बावुमा ने सब कर दिया साफ

Temba Bavuma on David Miller: डेविड मिलर लंबे वक्त से दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं. इस बीच कप्तान टेंबा बावुमा ने मिलर को भविष्य पर बड़ा अपडेट दिया है.

दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेविड मिलर 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम से बाहर हैं. ऐसे में यह सवाल उठने लगे थे कि क्या अब मिलर कभी दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे नहीं खेल पाएंगे. इस बीच टीम के कप्तान टेंबा बावुमा ने डेविड मिलर के भविष्य पर बड़ा अपडेट दिया है.  

दक्षिण अफ्रीका के वनडे कप्तान टेंबा बावुमा ने स्पष्ट किया है कि डेविड मिलर वर्ल्ड कप 2027 के लिए दक्षिण अफ्रीका की वनडे योजनाओं में शामिल हैं. डेविड मिलर ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) के साथ एक हाइब्रिड अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है. 

डेविड मिलर ने हाल ही में संपन्न 'द हंड्रेड' में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के साथ खेलने के लिए अगस्त में ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के दौरे को छोड़ दिया था. भले ही मिलर इंग्लैंड में वनडे टीम से भी बाहर हैं, लेकिन 10 सितंबर से शुरू होने जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में वापसी करेंगे. 

कप्तान टेंबा बावुमा ने कहा, "मैं समझता हूं कि यह बातचीत उनके कॉन्ट्रैक्ट के दौरान हुई थी, जिसमें उनकी उपलब्धता ‘द हंड्रेड’ के दौरान तय थी. मूल रूप से वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे, लेकिन मैं इस सुधार के पक्ष में हूं. डेविड अभी भी हमारे वनडे प्लान में शामिल हैं."

विश्व कप 2027 तक डेविड मिलर 38 साल के हो जाएंगे. मई 2010 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने वाले डेविड मिलर 178 वनडे मुकाबलों की 154 पारियों में 42.30 की औसत के साथ 4,611 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से सात शतक और 24 अर्धशतक निकले हैं. 

कल से इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज 

बता दें कि दक्षिण अफ्रीकी टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है. दोनों के बीच पहला वनडे कल यानी 2 सितंबर से हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा. टेंबा बावुमा ही टीम के कप्तान हैं. वहीं डेविड मिलर इस सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं हैं. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराया था. मिलर उस सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget