एक्सप्लोरर

WI Vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज की स्थिति मजबूत, ब्रेथवेट ने खेली 97 रन की पारी

WI Vs PAK: वेस्टइंडीज के लिए कप्तान ब्रेथवेट और होल्डर ने महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं. ब्रेथवेट हालांकि 97 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे और अपना शतक पूरा करने से चूक गए.

WI Vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान वेस्टइंडीज मजबूत स्थिति में नज़र आ रहा है. वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी के आधार पर 34 रन की बढ़त हासिल कर ली. वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने 97 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. हालांकि ब्रेथवेट महज तीन रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गए. 

आउट होने से पहले ब्रेथवेट ने पूर्व कप्तान जेसन होल्डर के साथ 96 रन की महप्वपूर्ण साझेदारी की. ब्रेथवेट दो रन लेने के प्रयास में हसन अली के सटीक निशाने का शिकार बनकर रन आउट हुए. उन्होंने 97 रन बनाए और अपने 10वें टेस्ट शतक से चूक गए. सलामी बल्लेबाज ब्रेथवेट ने 221 गेंद की अपनी पारी में 12 चौके जड़े.

वेस्टइंडीज ने दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान के पहली पारी में 217 रन के जवाब में आठ विकेट पर 251 रन बना लिए हैं. वेस्टइंडीज की ओर से होल्डर ने भी 58 रन की पारी खेली. दिन को खेल खत्म होने पर जोशुआ डा सिल्वा 20 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि जोमेल वारिकेन एक रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं.

होल्डर ने भी जड़ा अर्धशतक

वेस्टइंडीज ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर दो रन से ही. रोस्टन चेज और जर्मेन ब्लैकवुड ने तीसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़कर पारी को संभालने का प्रयास किया. चेज 21 रन बनाने के बाद हसन अली की गेंद पर मोहम्मद रिजवान को कैच दे बैठे.

ब्लैकवुड भी 22 रन बनाने के बाद शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर मिड आन पर अब्बास के हाथों लपके गए जबकि अगली गेंद पर काइल मायर्स भी पवेलियन लौट गए जिससे वेस्टइंडीज का स्कोर पांच विकेट पर 100 रन हो गया.

ब्रेथवेट और होल्डर ने इसके बाद पारी को संवारा और टीम का स्कोर 196 रन तक पहुंचाया. होल्डर ने 95 गेंद में नौ चौकों की मदद से अर्धशतक पूरा किया. फहीम अशरफ ने होल्डर को विकेटकीपर रिजवान के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा.

केएल राहुल शतक लगाने के बावजूद हैं बेहद निराश, इस बात की नहीं थी उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Tammy Beaumont Retirement News: 17 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का अंत! इस खिलाड़ी का भारत के खिलाफ आखिर मैच
17 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का अंत! इस खिलाड़ी का भारत के खिलाफ आखिर मैच
कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget