एक्सप्लोरर

1st Test WI vs IND: वेस्टइंडीज़ ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाज़ी

WI vs IND: आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत अपने पहले मैच में आज वेस्टइंडीज़ ने भारतीय टीम के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है.

आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत अपने पहले मैच में आज वेस्टइंडीज़ ने भारतीय टीम के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है. दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला मुकाबला आज से सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में होगी. भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे सात महीने बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलेंगे. उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. जिसके बाद भारतीय टीम को उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है. भारतीय टीम फिलहाल वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-1 टीम है और शीर्ष पायदान पर अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहेगी. वनडे एवं टी-20 सीरीज में करारी हार झेलने के बाद मेजबान टीम का मनोबल कम है. कप्तान विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वनडे सीरीज में उन्होंने लगातार दो शतक लगाए. वह टेस्ट मैच में अगर एक और शतक जड़ते हैं तो एक कप्तान के रूप में शतक लगाने के मामले में आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर लेंगे. कोहली ने भारतीय कप्तान के रूप में कुल 18 टेस्ट शतक जड़े हैं, जबकि पोंटिंग के नाम 19 शतक हैं. मैच से पहले कोहली ने कहा, "खेल बहुत अधिक प्रतिस्पर्धी होने जा रहा है और यह आपके द्वारा खेले जाने वाले टेस्ट मैचों को महत्वपूर्ण बनाता है. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप सही समय पर उठाया गया सही कदम है." गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की मौजूदगी में भारतीय टीम मजबूत नजर आ रही है. इसके अलावा इशांत शर्मा भी गेंदबाज़ी में टीम को मजबूती देंगे. दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था और मेजबान टीम उसी को आगे बरकरार रखना चाहेगी. हालांकि, भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 में मिली हार ने उसके सामने कई सवाल खड़े किए हैं. मेजबान टीम को कप्तान जेसन होल्डर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. उन्होंने जनवरी 2018 से अबतक 565 रन बनाने के साथ-साथ 40 विकेट भी लिए हैं. इसके अलावा शाई होप, रोस्टन चेज, शिमरॉन हेटमेयर भारत के लिए घातक साबित हो सकते हैं. टीम: भारत: विराट कोहली (कप्तान), आजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह. वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रेग ब्राथवेट, डैरेन ब्रावो, शमर ब्रूक्स, जॉन कैम्पबेल, रोस्टन चेस, शेनन गेब्रियल, शिमरॉन हेटमेयर, शाई होप (विकेटकीपर),केमर रोच, मिगुएल कमिंस.  
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget