एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम की विराट कोहली से क्यों हो रही है तुलना, जान लीजिए वजह

हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट लीग का फाइऩल मैच खेला गया था, जिसमें कराची ने लाहौर को हराकर टूर्नामेंट जीत लिया था. इसी मैच के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं.

नई दिल्लीः विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया के किंग हैं. रिकॉर्ड्स के मामले में कोहली का कोई मुकाबला नहीं है. उनकी बल्लेबाजी का हर कोई कायल है. आईपीएल का 13वां सीजन खत्म हो चुका है और विराट कोहली इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं. कप्तान कोहली सोशल मीडिया के जरिए अपनी तैयारियों के बारे में फैंस को बताते रहते हैं. पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम की सोशल मीडिया पर विराट कोहली से तुलना की जा रही है. सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के कई दिग्गज क्रिकेटर भी बाबर आजम को विराट कोहली से सीख लेने की सलाह देते हैं. ऐसे में अब एक बार फिर दोनों खिलाड़ियों की तुलना काफी सुर्खियां बटोर रही हैं.

इस वजह से चर्चाओं में हैं बाबर आजम

दरअसल पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का पांचवां सीजन हाल ही में खत्म हुआ है. फाइनल मुकाबले में कराची किंग्स ने लाहौर कलंदर्स को मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया. कराची किंग्स की जीत के हीरो बाबर आजम रहे, जिन्होंने 63 रनों की नाबाद पारी खेली. इस पारी के लिए वह मैन ऑफ द मैच भी चुने गए. पीएसएल के इस सीजन में 473 रन बनाकर बाबर मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब हासिल करने में में भी कामयाब रहे. बाबर आजम ने पीएसएल के पांचवें सीजन में 59.12 के औसत से रन बनाए. फाइनल में शानदार पारी के बाद बाबर आजम के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते हुए विराट कोहली से तुलना कर रहे हैं.

फाइनल मुकाबले में बाबर से प्रभावित हुए फैंस

फाइनल मुकाबले में लाहौर की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. लाहौर ने कराची को 135 रनों का लक्ष्य दिया था. 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कराची की शुरुआत भी ज्यादा अच्छी नहीं रही और धीरे-धीरे टीम के कई बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद बाबर ने एक छोर संभाले रखा और वाल्टिन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. बाबर ने अंत में 63 रन की पारी खेलकर कराची किंग्स को पहली बार विजेता बनाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण
रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण
Turning Point: जीत रहा था भारत, जो रुट की पारी पड़ी भारी; जानिए दूसरे वनडे का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट
जीत रहा था भारत, जो रुट की पारी पड़ी भारी; जानिए दूसरे वनडे का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट
IND VS ENG: 'जो रूट एक लाजवाब खिलाड़ी, आप चेंजिंग रूम में भी उससे...' , हैरी ब्रूक तारीफ में क्या कुछ कहा
'जो रूट एक लाजवाब खिलाड़ी, आप चेंजिंग रूम में भी उससे...' , हैरी ब्रूक तारीफ में क्या कुछ कहा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget