एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप में भारत के लिए गेम चेंजर साबित होंगे कुलदीप यादव, इसके पीछे की वजह को जानें...

Kuldeep Yadav: कुलदीप यादव वेस्टइंडीज़ दौरे पर बेहद ही शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं. पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने बताया कि क्यों कुलदीप वर्ल्ड कप में भारत के लिए गेमचेंजर होंगे

Kuldeep Yadav In World Cup: कुलदीप यादव इन दिनों भारत के साथ वेस्टइंडीज़ दौरे पर टी20 सीरीज़ खेल रहे हैं. इससे पहले वनडे सीरीज़ में कुलदीप भारतीय टीम की हिस्सा रहे थे. व्हाइट बॉल सीरीज़ में अब तक कुलदीप की ओर से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. कुलदीप के इस प्रदर्शन को देख पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने बताया कि कुलदीप 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए गेंमचेंजर साबित हो सकते हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 वेस्टइंडीज़ और अमेरिका की मेज़बानी में खेला जाएगा. वहीं वेस्टइंडीज़ में कुलदीप के प्रदर्शन से आकाश चोपड़ा काफी खुश दिखे. वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल में इंजरी के चलते बाहर होने वाले कुलदीप यादव ने तीसरे वनडे में वापसी की और तीन विकेट चटकाए. आकाश चोपड़ा ने ‘जियोसिमेना’ पर कुलदीप यादव के बारे में बात की. 

पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा, “यह बिल्कुल वापस आ गया है और वह थोड़ा अलग चीजें कर रहा है. मैं थोड़ा आगे की सोचने की कोशिश कर रहा हूं. हम वेस्टइंडीज में ही टी20 विश्व कप खेलेंगे. इन हालात में आपको ऐसे गेंदबाज की जरूरत होगी जो विकेट लेकर आपको खेल में बनाए रखे.”

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, “जिस तरह से टी20 खेला जाता है, उसमें यह ज़रूरी होता है कि आप लगातार विकेट हासिल करें. अगर आपके पास विकेट लेने वाला गेंदबाज है, खासकर बीच के ओवरों में, तो वह सोने की धूल (Gold Dust) है. वह वैसे भी वनडे में अच्छा कर रहे हैं, इसलिए आगामी 50 ओवर के विश्व कप में भी उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी.”

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज़ के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल में कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए थे, जिसमें कैरेबियाई खिलाड़ी निकोलस पूरन का विकेट भी शामिल था. आकाश चोपड़ा ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल के बारे में बात करते हुए कहा, “यह एक अहम ओवर था क्योंकि हमने देखा है कि निकोलस पूरन एक बार फायरिंग शुरू करने के बाद क्या कर सकते हैं. आज भी उन्होंने दाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में कमाल का स्वीप खेला और उन्होंने उस खिलाड़ी को आउट कर दिया.”

 

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा समेत टीम इंडिया के खिलाड़ियों का मियामी में नाइट आउट, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, 3 No पर विराट कोहली, शुभमन गिल को जगह नहीं; पूर्व खिलाड़ी ने चुने ये प्लेयर्स
IPL 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, 3 No पर विराट कोहली, शुभमन गिल को जगह नहीं; पूर्व खिलाड़ी ने चुने ये प्लेयर्स
कौन जीतेगा IPL 2026 का फाइनल? शुभमन गिल ने दिया ऐसा जवाब, आपको जरूर जानना चाहिए
कौन जीतेगा IPL 2026 का फाइनल? शुभमन गिल ने दिया ऐसा जवाब, आपको जरूर जानना चाहिए
दूसरे टी20 में बुरी तरह हारा भारत, इंग्लैंड के आगे टीम इंडिया के धुरंधरों ने टेके घुटने
दूसरे टी20 में बुरी तरह हारा भारत, इंग्लैंड के आगे टीम इंडिया के धुरंधरों ने टेके घुटने
RCB vs GT Final Live Streaming: इस तरह फ्री में लाइव देख सकते हैं IPL 2026 का फाइनल, जानें मोबाइल और टीवी की डिटेल्स
इस तरह फ्री में लाइव देख सकते हैं IPL 2026 का फाइनल, जानें मोबाइल और टीवी की डिटेल्स

वीडियोज

Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Delhi Weather: बारिश और ठंडी हवाओं से दिल्ली को राहत, IMD ने अगले कुछ घंटों के लिए जारी किया अलर्ट
बारिश और ठंडी हवाओं से दिल्ली को राहत, IMD ने अगले कुछ घंटों के लिए जारी किया अलर्ट
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
Sobhita Dhulipala Birthday: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला में कौन है ज्यादा अमीर? इन जगहों से होती है एक्ट्रेस की कमाई
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला में कौन है ज्यादा अमीर? इन जगहों से होती है एक्ट्रेस की कमाई
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
Video: 'त्योहार की तरह मनाया बर्थडे' बिल्ली के लिए किए गए इंतजाम देख उड़े यूजर्स के होश
'त्योहार की तरह मनाया बर्थडे' बिल्ली के लिए किए गए इंतजाम देख उड़े यूजर्स के होश
ऑफिस में इंसानों से ज्यादा काम कर रहे AI टूल्स! 2026 में Copilot से लेकर ChatGPT तक का हो रहा इस्तेमाल
ऑफिस में इंसानों से ज्यादा काम कर रहे AI टूल्स! Copilot से लेकर ChatGPT तक का हो रहा इस्तेमाल
Embed widget