एक्सप्लोरर

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में क्यों नहीं खेल रहे हार्दिक पांड्या? टेस्ट टीम में कब तक हो पाएगी वापसी

India vs Australia Border Gavaskar Trophy: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में कई टॉप प्लेयर हैं, लेकिन हार्दिक पांड्या कई साल से टेस्ट टीम में वापस नहीं आए हैं.

IND vs AUS Border Gavaskar Trophy 2024: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के भारतीय स्क्वाड में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का बेजोड़ मिश्रण है. विराट कोहली चाहे फॉर्म में ना हों, लेकिन उनकी मौजूदगी ही भारतीय टीम को विपक्षी टीम पर मानसिक बढ़त दिलाने के लिए काफी होती है. टीम में ऋषभ पंत जैसा टॉप विकेटकीपर और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पहले भी शानदार पारियां खेल चुका वर्ल्ड-क्लास बल्लेबाज है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में जसप्रीत बुमराह को जैसे पेश किया गया है, उसे देख साफ हो जाता है कि कंगारू टीम बुमराह से कहीं ना कहीं डरी हुई महसूस कर रही है. मगर भारतीय स्क्वाड में हार्दिक पांड्या दूसर-दूर तक नजर नहीं आते और उनके बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ना खेलने का कारण आखिर क्या है?

क्यों नहीं खेल रहे हार्दिक पांड्या?

हार्दिक पांड्या एक वर्ल्ड-क्लास तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं, इस बात में कोई संदेह नहीं है. व्हाइट बॉल क्रिकेट में उनके आंकड़े बहुत शानदार हैं, लेकिन अगस्त 2018 के बाद उन्होंने किसी टेस्ट मैच में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व नहीं किया है. पांड्या की फिटनेस उनके टेस्ट मैचों में ना खेलने का एक मुख्य कारण है. 2018-19 के समय में कमर में दर्द की समस्या पांड्या पर हावी होने लगी थी, जिसके कारण उन्होंने गेंदबाजी करना तक बंद कर दिया था.

टेस्ट फॉर्मेट में गेंदबाजों को लंबे-लंबे स्पेल बॉलिंग करनी होती है, लेकिन चोटों का इतिहास हार्दिक के शरीर को लंबे बॉलिंग स्पेल डालने की इजाजत नहीं देता. लगातार चोटिल होने का ही नतीजा है कि पांड्या को वनडे मैचों में बहुत कम बार 10 ओवर गेंदबाजी करते देखा जाता है. फिटनेस सबसे बड़ा कारण है कि हार्दिक की 2018 के बाद टेस्ट टीम में वापसी नहीं हुई है.

हार्दिक पांड्या का टेस्ट करियर?

हार्दिक पांड्या ने अपने करियर में अब तक 11 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें वो एक शतक और चार फिफ्टी लगाते हुए कुल 532 रन बना चुके हैं. उन्होंने गेंदबाजी में 17 विकेट भी लिए हैं. व्हाइट बॉल क्रिकेट के दोनों फॉर्मेट में हार्दिक कुल मिलाकर 3,469 रन और 173 विकेट ले चुके हैं. हार्दिक ने कुछ साल पहले एक मीडिया इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखा होता तो शायद वो व्हाइट बॉल क्रिकेट में इतने ऊंचे मुकाम तक कभी नहीं पहुंच पाते.

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS 1st Test: दो विकेटकीपर के साथ उतरेगी टीम इंडिया? रोहित-गिल-जडेजा रहेंगे बाहर; जानें प्लेइंग इलेवन

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget