एक्सप्लोरर

IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी में आखिरी बार कब हुआ था भारत-पाकिस्तान मैच, कौन जीता और किसका हुआ बुरा हाल

IND vs PAK Champions Trophy: भारत और पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी में आखिरी मैच कब हुआ था और किसे जीत मिली थी? जानिए उस मैच में कौन चमका था.

India vs Pakistan Champions Trophy 2017 Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हो चुका है, लेकिन आगामी रविवार के दिन एक महामुकाबला होने वाला है. 23 फरवरी का दिन, जब चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आएंगे. यह टूर्नामेंट का पांचवां मैच होगा. दोनों टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अब तक एक-एक मैच खेल चुकी है, एक तरफ टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया था. वहीं पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी. यह कुल छठी बार होगा जब चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आ रहे होंगे. यहां आइए जानते हैं तब क्या हुआ था जब इस टूर्नामेंट में दोनों देशों की आखिरी भिड़ंत हुई थी.

फखर जमान और मोहम्मद हफीज ने तोड़ी टीम इंडिया की कमर

भारत और पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी में आखिरी भिड़ंत 2017 में हुई थी. दोनों देश, ग्रुप स्टेज और फिर सेमीफाइनल की चुनौती को पार कर फाइनल में आ पहुंचे थे. चैंपियंस ट्रॉफी 2017 (Champions Trophy 2017) के फाइनल में पाक टीम ने पहले खेलते हुए 338 रन बना डाले थे. भारतीय गेंदबाजों की फखर जमान ने जमकर कुटाई की, जिन्होंने 114 रन की पारी खेली. जमान के आउट होने के बाद मोहम्मद हफीज पर भी बड़े शॉट खेलने का भूत सवार था. हफीज ने 37 गेंद में 57 रन की पारी खेली. जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन रवींद्र जडेजा और केदार जाधव ने काफी ज्यादा इकॉनमी रेट से रन लुटाए थे.

भारतीय बल्लेबाजी का निकला दम

2017 चैंपियंस ट्रॉफी में गत विजेता के रूप में आई भारतीय टीम के सामने फाइनल में 339 रनों का विशाल लक्ष्य था. मोहम्मद आमिर की तेज और स्विंग होती गेंदों ने भारतीय टॉप ऑर्डर की धज्जियां उड़ा दी थीं. 33 रन के स्कोर तक रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली की त्रिमूर्ति पवेलियन लौट गई थी. युवराज सिंह कुछ देर क्रीज पर डटे रहे, जिन्होंने 22 रन बनाए. उनके अलावा एमएस धोनी और केदार जाधव महज 9 रन बनाकर आउट हो गए.

अकेले हार्दिक कुछ ना कर पाए

नंबर-7 पर बैटिंग करने आए हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजी में परिपक्वता दिखाई. उनके 76 रनों की बदौलत ही भारत 150 के स्कोर को पार कर पाया था, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला. हार्दिक ने अपनी 43 गेंद में 76 रनों की पारी में 4 चौके और 6 छक्के लगाए. मगर टीम इंडिया कुल 158 रनों पर ही सिमट गई. इस तरह पाकिस्तान पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बना था.

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान मैच में हुई अब तक की 5 सबसे खतरनाक लड़ाइयां

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget