एक्सप्लोरर

Australia Test Opener: ऑस्ट्रेलियाई टीम में कौन लेगा डेविड वॉर्नर की जगह? मैथ्यू हेडन ने लिया इस खिलाड़ी का नाम

David Warner: विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर कौन उनकी जगह लेगा?

Matthew Hayden Tell Who Will Replace David Warner: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में वह आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के लिए सफेद जर्सी में दिखाई दिए. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में कौन डेविड वॉर्नर की जगह लेगा. 

इस रेस में कई खिलाड़ी शामिल हैं. वॉर्नर से जब यह सवाल पूछा गया था कि अब टीम में आपकी जगह कौन लेगा तो उन्होंने मार्कस हैरिस का नाम लिया था. हालांकि, हेड कोच और चीफ सेलेक्टर की सोच बिल्कुल जुदा है. अब पूर्व दिग्गज ओपनर मैथ्यू हेडन ने वॉर्नर के रिप्लेसमेंट पर अपनी राय दी है. 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का मानना है कि डेविड वॉर्नर के संन्यास के बाद मैट रेनशॉ अगले टेस्ट ओपनर के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं. मैट रेनशॉ का 14 टेस्ट मैचों में औसत 29.31 है. वह विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस और कैमरून बैनक्रॉफ्ट के साथ-साथ कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ जैसे गैर-विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाजों के साथ लिस्ट में शामिल हैं.

ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर वॉर्नर के संन्यास के बाद टॉप ऑर्डर में उस्मान ख्वाजा का साथ कौन देगा. मैथ्यू हेडन ने कहा, "डेविड वॉर्नर ने मार्कस हैरिस का नाम लिया तो वहीं रिकी पोंटिंग की नजर कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर है, जबकि मुझे लगता है कि मैट रेनशॉ इस रोल में फिट बैठेंगे. शायद उनके पास प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बैनक्रॉफ्ट जैसा प्रदर्शन नहीं है, लेकिन कई मायनों में मुझे ऐसा लगता है कि उन्होंने दिखाया है कि वह क्या कर सकते हैं."

सलामी बल्लेबाज के रूप में 103 टेस्ट मैचों में 50.73 की औसत से रन बनाने वाले हेडन का यह भी मानना है कि ऑस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ स्टीव स्मिथ को बल्लेबाजी की शुरुआत करने के लिए नहीं भेजना चाहिए. वहीं पूर्व टेस्ट कप्तान माइकल क्लार्क ने दावा किया कि स्मिथ केवल 12 महीनों में सर्वश्रेष्ठ टेस्ट ओपनर होंगे और एक टेस्ट मैच में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर के ब्रायन लारा के विश्व रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

IND vs AFG: 'पता नहीं हटाए गए हैं या आराम मिला है' केएल राहुल की टी20 स्क्वाड से छुट्टी पर पूर्व क्रिकेटर का बयान

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC Rankings: ताजा रैंकिंग जारी, श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, देखें किसे हुए फायदा किसे नुकसान
ICC की ताजा रैंकिंग जारी, श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, देखें किसे हुए फायदा किसे नुकसान
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
अक्षर पटेल ने रचा इतिहास, सचिन-गांगुली के साथ इस क्लब में शामिल; ऐसा करने वाले छठे भारतीय बने
अक्षर पटेल ने रचा इतिहास, सचिन-गांगुली के साथ इस क्लब में शामिल; ऐसा करने वाले छठे भारतीय बने
टी20 में खराब प्रदर्शन के बाद वनडे में क्या बदलाव किया? अक्षर पटेल बताया सुपर प्लान
टी20 में खराब प्रदर्शन के बाद वनडे में क्या बदलाव किया? अक्षर पटेल बताया सुपर प्लान

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार, इन जिलों को होगा फायदा
यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार, इन जिलों को होगा फायदा
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget