एक्सप्लोरर

IND vs AUS Indore Test: पिछले एक साल में भारत के किन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा औसत से टेस्ट रन, विराट कोहली और केएल राहुल से भी ऊपर है यह गेंदबाज

Border Gavaskar Trophy 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज कुछ अच्छा नहीं कर पाए हैं. आइए हम आपको बताते हैं कि पिछले एक साल में सबसे ज्यादा औसत से रन किसने बनाए हैं.

IND vs AUS 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस वक्त 4 मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है. इस सीरीज के पहले दो मैचों में भारत को जीत हासिल हुई है. भारत की इन दोनों मैचों की जीत में सबसे ज्यादा योगदान गेंदबाजों का रहा है, जबकि दोनों मैचों में भारत की बल्लेबाजी परेशानी में ही नजर आई है. भारतीय टेस्ट टीम के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहे हैं और यह सिलसिला सिर्फ इस सीरीज में नहीं बल्कि पिछले करीब एक साल से चल रहा है. आइए हम आपको भारत के लिए हाल में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं. हम इस आर्टिकल में आपको भारतीय टेस्ट टीम के उन खिलाड़ियों के नाम बताएंगे, जिन्होंने पिछले 12 महीने में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाए हैं. बता दें कि इस आंकड़े में कम से कम 7 पारियों को शामिल किया गया है.

सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज

  1. रविंद्र जडेजा - दुनिया के नंबर वन टेस्ट ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में पिछले एक साल में 70.7 की औसत से रन बनाए हैं. 
  2. ऋषभ पंत - भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट टीम में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उन्होंने पिछले एक साल में 67 की शानदार औसत से रन बनाए हैं.
  3. श्रेयष अय्यर - चोट के बाद ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दूसरे मैच में वापसी करने वाले श्रेयष अय्यर ने पिछले एक साल में 48.7 की औसत से रन बनाए हैं.
  4. चेतेश्वर पुजारा - मौजूदा टेस्ट टीम में भारत की दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने पिछले एक साल में 48.2 की औसत से रन बनाए हैं. 
  5. रविचंद्रन अश्विन - इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर दुनिया के मौजूदा नंबर 2 ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन हैं. उन्होंने पिछले एक साल में 37 की औसत से रन बनाए हैं.
  6. अक्षर पटेल - पिछले कुछ वक्त से भारत के लिए एक अन्य ऑलराउंडर का विकल्प बनते जा रहे अक्षर पटेल भी इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. उन्होंने पिछले एक साल में 32.6 की औसत से रन बनाए हैं.
  7. मोहम्मद शमी - भारत के बल्लेबाज नहीं, बल्कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इस लिस्ट में विराट कोहली और केएल राहुल जैसे शानदार बल्लेबाजों से आगे हैं. शमी ने पिछले एक साल में करीब 21.8 की औसत से रन बनाए हैं. 
  8. विराट कोहली - भारत के महान बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली इस लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं. उन्होंने पिछले एक साल में सिर्फ 21.2 की औसत से रन बनाए हैं. 
  9. केएल राहुल - हमारी इस लिस्ट के नौवे और आखिरी खिलाड़ी केएल राहुल हैं, जो भारतीय टेस्ट टीम के ओपनर बल्लेबाज हैं. उन्होंने पिछले एक साल में सिर्फ 13.6 की औसत से ही रन बनाए हैं. 

इन आंकड़ों को देखने से एक बात तो बिल्कुल साफ हो जाती है कि पिछले एक साल में भारतीय टेस्ट टीम में सबसे ज्यादा रन निचले क्रम के बल्लेबाज और गेंदबाजों ने बनाए हैं. वहीं, उपरी क्रम के टॉप बल्लेबाजों का औसत गेंदबाजों से भी कम रहा है.

यह भी पढ़ें: Zaheer & Sagrika Love Story: ज़हीर और सागरिका के बीच कैसे हुआ प्यार, प्रपोज और शादी, यहां जानें पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर टेस्ट पर, देखें जबरदस्त डिफेंस का वीडियो
टी20 डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर टेस्ट पर, देखें जबरदस्त डिफेंस का वीडियो
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, पाकिस्तानियों को जबरदस्त फायदा; देखें भारत का हाल
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, पाकिस्तानियों को जबरदस्त फायदा; देखें भारत का हाल
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
वनडे में सबसे ज्यादा किस भारतीय ने पाकिस्तान को धोया, देखें टॉप-7 की लिस्ट
वनडे में सबसे ज्यादा किस भारतीय ने पाकिस्तान को धोया, देखें टॉप-7 की लिस्ट

वीडियोज

Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Embed widget