एक्सप्लोरर

अब मैदान पर बल्लेबाजों की आएगी शामत, विराट कोहली का भतीजा DPL में मचाएगा धमाल? आर्यवीर कोहली कौन हैं जानिए

विराट कोहली के परिवार से एक और खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान पर उतरने को तैयार है. विराट के बड़े भाई विकास कोहली के बेटे आर्यवीर ने डीपीएल के आगामी सीजन के लिए ऑक्शन ड्राफ्ट में अपना नाम रजिस्टर कराया है.

क्रिकेट का जादू कोहली परिवार में जारी है, और इस बार बारी है विराट कोहली के भतीजे आर्यवीर कोहली की, जो जल्द ही दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) टी20 के मैदान पर अपना जलवा बिखेरते नजर आ सकते हैं. विराट के बड़े भाई विकास कोहली के बेटे आर्यवीर ने डीपीएल (Delhi Premier League)के आगामी सीजन के लिए ऑक्शन ड्राफ्ट में अपना नाम रजिस्टर कराया है. 5 जुलाई को होने वाली इस नीलामी में वह पहली बार शामिल होने जा रहे हैं.

विराट की तरह बैटर नहीं, स्पिनर हैं आर्यवीर 

आर्यवीर कोहली भले ही विराट की तरह बल्लेबाज नहीं हैं, लेकिन उनकी काबिलियत लेग स्पिन गेंदबाजी में नजर आती है. वह बचपन से ही विराट के कोच राजकुमार शर्मा की निगरानी में पश्चिमी दिल्ली क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग कर रहे हैं. दिल्ली अंडर-16 टीम के लिए रजिस्टर्ड होने के चलते उन्हें कैटेगरी C में रखा गया है. यानी वह दिल्ली क्रिकेट से मान्यता प्राप्त 30 खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले ही शामिल रह चुके हैं.

DPL में इस बार होंगी 8 टीमें

दिल्ली प्रीमियर लीग टी20 का यह सीजन अगले एडिशन से बड़ा और ज्यादा रोमांचक होने वाला है. पिछले साल डीपीएल में जहां 6 टीमें शामिल थीं, वहीं इस बार दो नई टीमें , "आउटर दिल्ली" और "नई दिल्ली" इस लीग में एंट्री करने जा रही हैं. DPL लीग के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की पुष्टि की गई है.

इस बार ये 8 टीमें मुकाबला करेंगी

ईस्ट दिल्ली राइडर्स, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स, वेस्ट दिल्ली लायंस, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज, पुरानी दिल्ली 6, सेंट्रल दिल्ली किंग्स, आउटर दिल्ली, नई दिल्ली

DPL के पहले सीजन ने दिए नए सितारे

DPL का पहला सीजन 2024 में आयोजित हुआ था, जहां ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज को रोमांचक मुकाबले में हराकर खिताब जीता था. इस लीग के पहले एडिशन में दो नाम जबरदस्त तरीके से उभरकर सामने आए थे, प्रियांश आर्य और दिग्वेश राठी.

प्रियांश ने एक ओवर में छह छक्के जड़ते हुए 50 गेंदों में 120 रन बनाए थे. इसके बाद वो 3.80 करोड़ रुपये में IPL में बिके और 2025 सीजन में पंजाब किंग्स के लिए एक शतक लगाकर सीजन में कुल 475 रन बनाए थे.वहीं दिग्वेश राठी को लखनऊ सुपर जायंट्स से डेब्यू मिला और उन्होंने 13 मैचों में 14 विकेट चटकाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget